
Archived
दुष्कर्म आरोपी महंत की लाइफ स्टाइल के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप
आनंद शुक्ल
29 Oct 2017 4:20 PM IST

x
जोधपुर (राजस्थान) निवासी महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि राजस्थान के जोधपुर में रामचौकी आश्रम के महंत सुंदरदास पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि उनकी शिष्या ही है।
जोधपुर: जोधपुर (राजस्थान) निवासी महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि राजस्थान के जोधपुर में रामचौकी आश्रम के महंत सुंदरदास पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि उनकी शिष्या ही है।
बताया जा रहा है कि जोधपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर चल रहा यह आश्रम हमेशा विवादों में रहा है वहीं, आमजन के लिए भी हमेशा से रहस्य बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस आश्रम में सिर्फ महंत के शिष्यों को ही प्रवेश मिलता है।
आरोपों के मुताबिक 2014 में महंत जब आश्रम में थे उस दौरान वो महिला को अपने कमरे में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास और देवरानी भी जबरन उसे महंत के कमरे में भेजा करते थे।
पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने पति से की। जब दोनों ने महंत की इन हरकतों का विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया गया। जिसके बाद से उन्होंने आश्रम में जाना छोड़ दिया। 2 अक्टूबर 2017 को महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मंहत सुन्दरदास का जोधपुर में भी एक आश्रम है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में पीड़ित महिला ने रेप की बात कही है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। जांच के आधार पर रेप की धाराओं को भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल मामला छेड़खानी का ही दर्ज है। पीड़ित महिला का पति फिलहाल जेल में है। महिला की सौतेली बेटियों ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया था जिसमें उस पर पोस्को एक्ट के तहत रेप की एफआईआर दर्ज हुई थी।
ये है मंहत की लाइफ स्टाइल
महिला से दुष्कर्म के आरोपी महंत सुंदरदास अपनी हाई फाई लाइफ स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। लोगों में चर्चा है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक महंत सुंदरदास दो करोड़ रुपये के हीरों का हार पहनते हैं और करोड़ों रुपयों की 30 कारों का मालिक है। यह भी बताया जा रहा है कि महंत कहीं भी अपने निजी हवाई जहाज से आते-जाते हैं।
कोर्ट में धारा-164 का बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 2 अक्टूबर को केस में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धारा लगा दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला विवादित है, इसलिए अभी महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags#Mahant Sundar Das Maharaj#woman#accused of rape#Ramchauki in Rajasthan#Jodhpur#sexual acts#two crore#owner of 30 cars#private airplane#highfi life style#crores property#rape charges#magistrate#Rajasthan police#Crime#special coverage news#special coverage headline#Hindi news paper#महंत सुंदर दास महाराज#महिला#दुष्कर्म का आरोप#राजस्थान#जोधपुर में रामचौकी#हाई �
Next Story




