राजस्थान

इस राज्य में 500 रु. में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Arun Mishra
19 Dec 2022 11:54 AM GMT
इस राज्य में 500 रु. में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
x
लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ने प्रदेश की जनता के लिए बडी घोषणा कर दी है। सीएम ने कहा कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा। अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे।

उन्होंने कहा- पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई है। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

सचिन पायलट ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा जिस संकल्प के साथ चली है,उसे मैं सलाम करता हूं। यात्रा ने जोड़ने का काम किया है। कुछ लोगों को यह यात्रा रास नहीं आ रही है। चार दिसंबर को कमलनाथ ने चुनौती दी थी, हमने स्वागत किया। राजस्थान में स्वागत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Next Story