Archived

समस्या समाधान में विफल हो गई है, सत्ता के लिए देशभक्त बने भाजपाइयों की नीतिया

मो हफीज
12 Feb 2018 6:46 PM IST
समस्या समाधान में विफल हो गई है, सत्ता के लिए देशभक्त बने भाजपाइयों की नीतिया
x

हमारे देश में गोरे अंग्रेजो के शासन की शोषण करने की कहानिया काफी भयानक है I सैकड़ो वर्षो की गुलामी की दासता में अंग्रेज सोने की चिड़िया बने भारतवर्ष की सम्पन्नता को लूटकर ब्रिटेन अपने देश में ले जाते रहे हैI देश को संपन्न बनाने में मुग़ल साम्राज्य की नीतिया काफी हद तक अनुकूल रही है I किसी भी राष्ट्र की प्रगति और उसके निर्माण में शांति स्थायित्व का बड़ा योगदान रहता हैI मुग़ल देश से बाहर से आये जरुर थे, परन्तु वे देश की दौलत लूटकर देश के बाहर कही नही लेकर गये I दिल्ली के सल्तनत पर लम्बे समय तक स्थायित्व रहने से देश में दस्तकार उद्योग व्यापार खूब फला फूला I इसके विपरीत अंग्रेजो ने ढाका की मलमल बुनने वाले कारीगरों के हाथ इसलिए कटवा दिए कि भारतवासी स्वदेशी मलमल कपडे के स्थान पर ब्रिटेन के मैनचेस्टर की कपडा मीलो से बने कपड़ो का इस्तेमाल करेंI


ढाका की रेशमी मलमल का एक पूरा थान माचिस की एक डिबिया में समा जाता था I अंग्रेज शासन की नीतिया से भारत में स्वदेशी उद्योग धंधो के बने सामान की जगह विदेशी साम्राज्यवादी ब्रिटेन में बने सामानों ने ले ली थी I कालान्तर में देश की आजादी की लड़ाई के दौरान विदेशी सामानों की होली जलाने के काम को भी अंग्रेज शासन विरोधी नीतियों में माना गया I देश में सर्वप्रथम सन 1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरोध में देश के सिपाहियों ने सशस्त्र हिंसक विरोध किया जो विफल हो गया I यही से भारत वर्ष में अपना शासन विना किसी विरोध के चलाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीय समाज को बांटने का काम शुरू कर दिया I भारत वासियों को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई में बांटने व्यापक प्रयासों के कारण ही भारत में अंग्रेजो को फूट डालो और राज करो की निति का निर्माता कहा जाता है I अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा भारतवासी हिन्दू को राय बहादुर और मुस्लिमो को खान बहादुर बनाने के पीछे भी फूट डालो और राज करो की नीति का ही अनुशरण करना रहा है I


आजादी की लड़ाई में भारतीय समाज ने साझा तोर पर अपनी विरासत को बचाने के लिये कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ाई लड़ी I देश को आजाद कराने के लिए हमने बड़ी कुर्बानिया दी है I अंग्रेजो के द्वारा फैलाई गई नफरत और धार्मिक वैमनस्यता का प्रभाव देश के बंटवारे के रूप में सामने आया I बंटवारे के दौरान लाखो लोगो की हत्या के साथ उनके घर बार छूट गये I स्वतंत्र भारतवर्ष के शासन को चलाने के लिए तत्कालीन भारत के स्वतंत्र सेनानियों ने धर्म को राज्य के शासन से अलग रखा I इसके पीछे उनकी सोच में धर्म के नाम पर मुल्क के बंटवारे में हुए रक्तपात नरसंहार का कारण सामने था I भारत का संविधान बनाते समय संविधान को बनाने वाले मनीषियों ने धर्म को व्यक्ति का निजी मामला मानकर इसमें किसी भी प्रकार के दखल से राज्य को दूर रखा था I भारतवर्ष से जाते समय गोरे अंग्रेजों ने घोषणा की थी कि भारत को केवल अंग्रेज शासन ही एकता के सूत्र में बांधे रख सकते है I शीघ्र ही स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद भारत का स्वतंत्र रूप खंडित हो जाएगा I


अंग्रेजो के जाने के बाद आज भी भारत के राजनेता अपने क्षणिक राजनैतिक लाभ के लिए भारतीय समाज मे फूट के स्थाई बीज बो रहे है I गोरे अंग्रेजो के जाने के बाद भी देश को काली चमड़ी के अंग्रेजो द्वारा फिर से अंग्रेजी शासन की भाँती जाती धर्म के आधार पर बांटकर चलाया जा रहा है I देश के नेता शायद देश के बंटवारे से कोई सबक नही लेना चाहते है I देश का बंटवारा जिन कारणों से हुआ था उन्ही कारणों को फिर से देश के नेता हवा दे रहे है I दुर्भाग्य से अंग्रेजी शासन के स्वामिभक्त बने संघियों ने अंग्रेजो के देश छोड़कर जाने के बाद भी अपने आँका गोरी चमड़ी के अंग्रेजों की नीतियों को ही आदर्श मानकर फूट डालने की नीतिया चला रखी है I


देशवासियों को देश में अल्पसंख्यको का भय दिखाने के अलावा आज की केंद्र सरकार की कोई उपलब्धि देश की जनता को नही दिखती है I देश की जनता में धर्म के नाम पर स्थाई रूप से फूट के बीच डालने वाले संघी भाजपाई क्यों भूल जाते है कि एक बार आग लगाने के बाद कितने लोगो के जान माल की बलि चढ़ने के बाद भी धर्म के नाम पर फैली हिंसा शांत नही होती I देश के अशांत राज्य जम्मू कश्मीर, पंजाब के साथ देश के उत्तरी पूर्वी राज्यों के उदाहरण हमारे सामने है I कई दशको से कश्मीर राज्य सुलग रहा है I पंजाब राज्य में आतंक की चिंगारी को पडोसी देश फिर से हवा देना चाहते है I देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है I देश के बेरोजगार युवाओं के हाथो को कोई काम दिलाकर सभ्य नागरिक बनाने के बजाय संघ भाजपा की सरकारे उनके हाथ में हथियार देकर उन्हें धर्म के नाम पर पर उन्मादी बना रहे है I


देश के नोजवानो के सामने अपने परिवार को चलाने के लिए रोजगार प्राप्त करना एक सपना बन गया है I नोट बंदी, जी एस टी के कारण निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के बजाए घट गये है I देश के किसानो को फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा है I खेती घाटे का व्यवसाय बनकर रह गई है हर वर्ष देश में हजारो किसान खेती में लगे घाटे के कारण आत्महत्या कर रहे है I जब सम्मान पूर्वक जीवन जीने के सभी रास्ते बंद हो जाते है तव व्यक्ति अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए ही आत्महत्या जैसा कदम उठाता है I देश की सीमाए सुलग रही है सीमा पर जवान और देश में किसान रोज मर रहे है I देश में अब कोई लाल बहादुर शास्त्री नही है जो मरने वाले जवानो और किसानो के लिए जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करे I देश की केंद्र सरकार के मुखिया को देश की जनता से ज्यादा अडानी अम्बानी बाबा राम देव के व्यापार की चिंता है I


एक सप्ताह पूर्व पंजीकृत हुई अम्बानी की कंपनी को राफेल लड़ाकू विमान का ठेका दिलाने वाली मोदी सरकार देश की जनता को लड़ाकू विमान की कीमत बताने से डर रही है I देश में दिन रात हिंदुत्व की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के शासन में मरने वाले जवान और किसानो की दुर्दशा पर भाजपाइयों का खून खोलता नही है I देश के ईमानदार जज लोया की मोत पर भी धर्म पुरुष भाजपा वाले मोन धारण कर लेते है I जस्टिस लोया की मृत्यु के समय उनके साथी रहे दो जज अचानक संदिग्ध परिस्थिति में मारे जाते है I एक जज एक भवन के ऊपर से नीचे गिरकर तो एक अन्य जज चलती ट्रेन से अचानक आत्महत्या करने के लिए कूद पड़ते है I देश में मोदी की सरकार बनने के बाद खूब हिन्दुहित साधे जा रहे है I सभी भक्त अंध भक्तो को मुसलमानों की तुलना से पेट्रोल डीजल आधी कीमत में मिलने लगा है I देश के अधिकांश हिन्दुओ के बैंक खातो में 15 लाख रु. में भारत की हिन्दूवादी सरकार ने जमा करा दिए है I इस कारण अब देश के बहुसंख्यक समाज की गरीबी पूर्ण रूप से मिट गई है I


देश में अब सारे गरीबों के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए सरकारी खर्चे पर परिवार सहित विदेशो में पढने जा रहे है I बुलेट ट्रेन का सपना साकार हो गया है I अब पलक झपकते ही दिल्ली से मुंबई, चेन्नई की यात्रा पूर्ण हो रही है I देश में अब गरीबी और भूख से कोई कोयली नही मरती है I खाद्दान्न के भंडार आम आदमी के लिए सरकार ने खोल दिए है I ईलाज की सुविधाएँ भारत में अमरीकी, योरोपियनो को ईलाज के लिए भागकर आने का आतुर कर रही है I छोटे छोटे कस्बो में ईलाज की पांच सितारा सुविधाए गरीबो के लिए मुफ्त में चल रही है I ख़बरदार जो कोई सच बोलेगा या लिखने की हिमाकत करेगा तो वह देशद्रोह के जुर्म में सीधा पाकिस्तान भेज दिया जाएगा I आजकल भाजपा के विनय कटियार का खून दलितों की बेटियों के साथ ब्लात्कार होने पर नही खोलता है I ये अपनी बंद सियासी दुकान को सिर्फ बयानों के आधार पर चला रहे है I


देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के लोग अब तो बजट में भी झूठी घोषणाए करके देश की जनता को छल रहे है I शायद कांग्रेस के नेताओ को कोसते समय जुमलेबाज श्री श्री यह भूल जाते है कि आपकी सरकार के कार्यों का मूल्यांकन जब भी देश में किया जाएगा आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि कुछ काम नही करके फूट डालो और राज करने के लिए जानी जाएगी I देश की बहुसंख्यक जनता के कष्टों का निराकरण करने के बजाए आपका व आपकी पार्टी के नेताओ का हिंदुत्व हाथी के दातो की तरह है जो दिखाने के लिए और खाने के लिए अलग अलग है I सत्ता प्राप्ति के लिए देश की बहुसंख्यक जनता को भरमाकर उनके वोटो के बल पर सत्ता सुख का रसपान करने का दूसरा नाम भाजपा संघ पोषित हिंदुत्व है इसे देश की जनता भी अब समझने लगी है I

Next Story