Archived

कांग्रेस की जीत में छुपी है, मोदी के झूठे जुमलो और भृष्ट तानाशाह वसुंधरा की हार !

मो हफीज
3 Feb 2018 9:22 AM IST
कांग्रेस की जीत में छुपी है, मोदी के झूठे जुमलो और भृष्ट तानाशाह वसुंधरा की हार !
x
राज्य में एक भी मंत्री की आत्मा राज्य सरकार के भृष्ट कर्मो पर जागृत नही होती है I शायद सभी की आत्मा से ईमानदारी परलोक सिधार गई है I

देश की जनता के सामने लगातार अपने पालतू मीडिया घरानों के माध्यम से संघ भाजपा सरकार के नेता एक से बढ़कर एक नया झूठ परोसने का काम बड़ी चतुराई से कर रहे हैI शायद संघ के स्वयं सेवक बने भाजपा के नेताओ के मन में यह भ्रम स्थापित हो चूका है कि देश की जनता बेवकूफ हैI उसे हर बार चुनावो में हम मूर्ख बनाकर अपनी सत्ता पर काबिज हो जाएँगेI जाति, धर्म, देश भक्ति, गो भक्ति का काल्पनिक बुखार भाजपाइयों और देश की मीडिया को जो चढ़ा था शायद अब यह बुखार राजस्थान राज्य के उप चुनावो के परिणाम से उतर जाएगाI


देश में कौन देशभक्त है और कितना देश भक्त है, इस सुविधा के बुखार से पीड़ित सत्ता के आनंद से लूट खसोट करने वाले भाजपाई देश की जनता को ही अपने शासन की लूट का भागीदार बना रहे थेI देश प्रदेश की जनता में चढ़ा नरेन्द्र मोदी का प्रेम अब उनके ही झूठे जुमलो के बल पर विपरीत दिशा की और बहने लगा हैI देश की जनता के बीच अब देश के प्रधान मंत्री अपने झूठे जुमलो के कारण उपहास का पात्र बनते जा रहे हैI देश के प्रधानमंत्री के द्वारा देश की जनता को चुनाव प्रचार के दौरान खूब सब्जबाग दिखाए गयेI अच्छे दिन आयेंगे, 15 लाख रूपये प्रत्येक भारतवासी के बैंक खाते में जमा केंद्र सरकार करेगी, विदेशो में जमा भारत का काला धन वापस आएगाI मजेदार बात यह है कि नरेन्द्र मोदी के झूठे वादों को उनकी अपनी भाजपा पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ही चुनावी जुमले करार देकर अपने पी.एम. के वादों को चुनावी झूठे जुमले बताकर कटघरे में खड़ा कर देते हैI


देश और दुनिया में परस्पर व्यापार, शादी सम्बन्ध, सामाजिक रिश्ते वगेराह सबके सब परस्पर विश्वास और सत्य की कसौटी से चलते है I हमारे देश में इन दिनों इसके ठीक विपरीत हो रहा है I भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री देश की जनता से भृष्टाचार मिटाने का वादा करते है और देश की सबसे भृष्ट सरकार की भृष्ट मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भृष्ट कारनामे से मोदी जी आँखे बंद कर लेते है I राजस्थान राज्य की जनता उस समय घोर आश्चर्य में डूब जाती है, जब देश के पी. एम. भृष्टाचार की जीवनदाई गंगोत्री बनी महारानी की सरकार की सराहना करके भृष्ट वसुंधरा राजे की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करते हैI देश के प्रधानमंत्री का दिया हुआ नारा '"बहुत हुआ भृष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार" कब झूठ में बदल गया शायद इसका अहसास स्वयं प्रधानमंत्री को भी नही हैI


प्रधानमंत्री के शासन में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर देश के ईमानदार जज लोया की हत्या करवाने के संगीन आरोप लग रहे हैI गुजरात राज्य के गृह मंत्री रहे हरेन्द्र पंड्या की हत्या करवाने में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का हाथ बताने वाली हरेन्द्र पंड्या की पत्नी जागृति पंड्या व हरेन पंड्या के पिता विट्ठल शाह ने भी कुछ इसी प्रकार के आरोप दोनों पर लगाए थेI गुजरात चुनावो में देश के प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर जमानत पर घूमने के आरोप सार्वजानिक रूप से लगाए थे, पर शायद उनकी पार्टी में कितने अपराधी गुंडे मान्यवर बनकर शासन कर रहे हैI देश की जनता को नरेन्द्र मोदी कभी यह सच नही बताते हैI गुजरात राज्य की बाल आयोग अध्यक्ष हरेन पंडया की पत्नी जागृति पंडया को बना देने पर बाद में इस विवाद को शांत कर दिया गयाI


देश के प्रधानमंत्री का भृष्टाचार उन्मूलन का दावा सिर्फ दिखावे और छलावाही साबित हो रहा हैI सही मायने में मोदी, अमित शाह की भाजपा देश के सबसे भृष्ट नेता रहे पूर्व कांग्रेसी पंडित सुखराम को भाजपा में शामिल करके उनके भृष्ट कर्मो को पवित्र करने वाली गंगोत्री बन चुकी हैI नैतिक रूप से चरित्रहीन भृष्ट नेता आज भाजपा में बैठकर देश, धर्म, भक्ति की आड़ में अपने भृष्ट कर्मो को छुपाने का कार्य कर रहे हैI देश में भारत माता की जय होनी चाहिए पर क्या सिर्फ भारत माता का अस्तित्व भारत वर्ष के भूभाग पर रहने वाले विभिन्न जात, धर्म के लोगो के बिना संभव है I धर्म के नाम पर दुर्भाग्य से आज भी भाजपाई मनुवाद के समर्थक बन कर देश के दलितों पर अत्याचार करते हैI अपनी पोंगापंथी सोच के कारण जब भाजपा के अंधभक्त गौ-मूत्र से केंसर जैसी बीमारी का इलाज बताते है तो विश्व के लोग हमारे ऊपर हँसते है I विश्व के लोग चाँद के बाद मंगल गृह पर जाने की तैयारी कर रहे है और भाजपा की सरकारे देश को अलाउद्दीन, बाबर, अकबर के मध्य युगीन शासन की और ले जाने का काम धर्म के नाम पर कर रही हैI


देश धर्म से नही संविधान से चलता है, यदि धर्म के आधार पर देश राष्ट्र बनते तो सम्पूर्ण योरोप महाद्वीप क्रिश्चयन स्थान और अरब देशो के भूभाग को ईस्लाम स्थान होना चाहिए थाI हमारे देश से धर्म के नाम पर अलग राष्ट्र बना पाकिस्तान भी बंग्लादेश के रूप में क्यों टूटता, यदि धर्म ही दोनों के बीच एकता का सूत्र होता I सम्पूर्ण कारणों को जानने के बाद भी भाजपा की राज्य सरकारे धर्म को आधार बनाकर अपने शासन में कार्य करके देश के अल्पसंख्यक दलितों का उत्पीडन कर रही हैI देश की जनता की आँखों में धुल झोंकने के लिये भाजपाई नए नए मिथक गढ़ रहे है पर उनके गढ़े गये मिथक जीवन के धरातल की कसौटी पर अब ओंधे मुहं गिर रहे है I देश में देश के पी.एम. संविधान की किताब को सबसे पवित्र ग्रन्थ बताते है और उनकी पार्टी की राज्य सरकारों में गाय माता के नाम पर नागरिको के जीने के अधिकार सम्पूर्ण रूप से समाप्त हो रहे है I भारत के स्वतंत्र गणराज्य में गणमान्य नागरिको के जान माल की होली खेली जा रही हैI


राजस्थान राज्य में भाजपा विधायक, मुख्यमंत्री से मिलने को तरसते है I स्वतंत्र देश के लोकतंत्र में महारानी साहिबा का अवतार हो गया है I इस महारानी के सामने राज्य की सम्पूर्ण भाजपा व उसके विधायक दंडवत धोक खा रहे है I राज्य का शासन अधिकारीयों के माध्यम से ठेके पर देकर चलाया जा रहा है I राज्य की मुख्यमंत्री महारानी की कृपा पाने का रास्ता सिर्फ पिण्डारी बनकर जनता को लूटने के धन संग्रह पर टिका हैI लूट के माल का नजराना देने की कला के बल पर राज्य के मंत्री अधिकारी लोकतंत्र में सत्ता की कुल देवी बनी महारानी की चरण पादुका ढोने का सौभाग्य प्राप्त करके गदगद हो रहे हैI ऐसा कोइसा दिन नही गुजरता जब भृष्ट वसुंधरा सरकार के भृष्ट क्रिया कलाप अखबारों में नही छपते I संघ के प्रतापी बलशाली कालीचरण सर्राफ के पुत्र की लूट के घनघोर चर्चे होने के बाद भी भाजपाइयों की रामनामी लूट पर सन्नाटे का मौन पसरा है I बजरी की काला बाजारी में भी राज्य की सत्ता के शीर्ष को सुशोभित करने वाली महारानी के ही हाथ काले हो रहे हैI


राज्य में एक भी मंत्री की आत्मा राज्य सरकार के भृष्ट कर्मो पर जागृत नही होती है I शायद सभी की आत्मा से ईमानदारी परलोक सिधार गई है I बचा तो सिर्फ पंचतत्व से बना उनका शरीर है जो रोज ही बेईमानी के धन के बलपर सत्ता के पकवानों का स्वाद लेने के लिये ही अपनी आत्मा को भृष्टाचार के दल दल में मेली कर रहे है I युनुस खान के भृष्टाचार की खान कोयले की भांति काली पड कर सुलग रही है, परन्तु यह भृष्टाचार की खान अपने पापाचार से कमाए काले धन पर तीर्थ यात्रा करके पवित्र हो रही है I आबे जमजम के पानी से अपनी मलीन भृष्ट आत्मा को रोज ही मुख्यमंत्री के श्री चरणों में बैठकर युनुस खान धोते है I पवित्र जमजम का पानी मंत्री मुख्यमंत्री दोनों में से किसे ज्यादा पवित्र कर रहा है यह भी रहस्य बना है I भाजपा के रामराज में जनता की सुनने वाला राज्य में कोई नही था पर जन सवांद के पाखण्ड भी राज्य में खूब किये जाते थे I


जहाँ एक अदद प्रार्थना पत्र लेकर जनता को मूर्ख बनाने का काम भाजपाई खूब करते थे I अशोक परनामी की चर्चा वसूली से लेकर भाजपा की महिला नेत्रियों के साथ अकेले में बैठने में ज्यादा होती है I कुल मिलाकर सम्पूर्ण भाजपा के कुए में ही भागं घुली थी जिसकी पिनक में कुछ ज्यादा ही अहंकार भाजपाइयों को होने लगा था I राज्य के अलवर, अजमेर लोक सभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी पटकनी लगा दी I माण्डलगढ़ विधान सभा उप चुनाव में भी कांग्रेस बाजी मार गई I कुल मिलाकर तीनो उप चुनावो में भाजपा का सूपडा साफ़ हो गया है I कांग्रेस को मिली यह जीत कांग्रेसीयों के कर्मो से ज्यादा भाजपाइयों के कुशासन जुमले बाजी की झूठ के कारण राज्य में मिली है I भाजपाइयों को अब आत्मा निरिक्षण करना चाहिए तो कांग्रेसियों को भी आगामी चुनावो तक सतर्क राज्य में रहना होगा I


Next Story