जयपुर

राजस्थान में बागी नेताओं पर गिरी गाज, बीजेपी ने 40 तो कांग्रेस ने 50 नेताओं को किया निष्कासित, देखिए पूरी सूची

Shiv Kumar Mishra
16 Nov 2023 6:20 AM GMT
राजस्थान में बागी नेताओं पर गिरी गाज, बीजेपी ने 40 तो कांग्रेस ने 50 नेताओं को किया निष्कासित, देखिए पूरी सूची
x
Crackdown on rebel leaders in Rajasthan, BJP expelled 40 and Congress expelled 50 leaders, see full list

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान पार्टी विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त व पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले समर्थकों पर भाजपा और कांग्रेस सख्त रुख अख्तियार किये हैं। जहां भाजपा ने 40 तो वहीं कांग्रेस 50 से अधिक नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में कई बड़े चेहरे- मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री का भी नाम शामिल हैं। भाजपा आलाकमान का कहना है कि निष्कासित किए गए सभी नेताओं को हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है।

भाजपा ने इन नेताओं को किया निष्कासित

भाजपा ने पूर्व मंत्री यूनुस खान, चित्तौडगढ़ मौजूदा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पूर्व बंशीधर बाजिया, जीवाराम चौधरी, राजेन्द्र भादू, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, आशा मीना, शिमला बावरी पार्टी, राजेंद्र भांबू, जितेन्द्र मीना, मुकेश गोयल, दिनेश बड़ाला, पवनी मेघवाल, कैलाश मेघवाल (पिलानी), अशोक सिंह रावत, दिनेश बुनकर, महेन्द्र सिंह रावत और इन्दर सिंह बागावास, प्रियंका चौधरी, रविन्द्र सिंह भाटी, रामचन्द्र सुनारीवाल, सीएल सैनी और गोपाल भाई, ज्ञानचंद सारस्वत और कुंदन वैष्णव पूर्व विधायक किसनाराम नाई, पूर्व महामंत्री नितिन नाई, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री विमला उपाध्याय, पवन मेघवाल, सीकर के उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल सहित एक दर्जन अन्य नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कांग्रेस ने इन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

कांग्रेस ने मौजूद विधायक जौहरीलाल मीना, राहुल कुमार मीना, शीला मीना, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, करूणा, अशोक चाण्डक, डॉ. गोविन्द शर्मा, ओम बिश्रोई, सुनील परिहार, राकेश बोयत, नरेश कुमार मीना, डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, गोपाल गुर्जर, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान खान अशरफी, फतेह खान, राजकरण चौधरी, कैलाश मीना, देवराम रोत, महेन्द्र बरजोड़, वीरेन्द्र बेनीवाल, रामचन्द्र सराधना और भीम गुर्जर, सुरज्ञान सिंह घौसल्या, हरिकिशन तिवारी, राघव राम मीना, कल्पना, रामनिवास गोयल, खिलाड़ी लाल बैरवा, रामलाल मेघवाल, विशेष कुमार मीना, पन्नालाल डोडियार, बलराम यादव, गणेश राज बंसल, डॉ. शमशेर अली सैय्यद, अंजली यादव, सिमरत संधू, मीनू सैनी, सत्यनारायण विश्नोई, वाजिद खान, रेवंतराम पंवार, लच्छाराम बढ़ारड़ा, डॉ. अजय त्रिवेदी, उमरदराज, डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, अशोक खाण्डपा मेघवाल, बृजेश जाटव, आनन्दी राम खटीक, डॉ. परम नवदीप सिंह, महेश मोरदिया और प्रहलाद नारायण बैरवा सहित अन्य नेताओं निष्कासित कर दिया है।


Next Story