
Archived
आप की महिला विंग ने की राज्य सरकार से अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म " पेडमेन " को राज्य में टैक्स फ्री करने की मांग
शिव कुमार मिश्र
3 Feb 2018 11:53 AM IST

x
आप की महिला विंग शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के नाम फिल्म को टैक्स फ्री करने का ज्ञापन
हिमा अग्रवाल
जयपुर। आम आदमी पार्टी जयपुर शहर महिला विंग ने राज्य सरकार से अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत आने वाली फिल्म " पेडमेन " को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग की है। जिसके लिए महिला विंग की कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के नाम फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी देंगी।
जिला सचिव रेखा गुलाटी ने बताया कि भारत में 82 प्रतिशत महिलाएं उनके सामान्य मासिक शारीरिक प्रतिक्रिया के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सही उत्पाद उपयोग में नहीं ले पा रही है क्योकि उनकी पहुंच दूर है और पूरी तरह से जानकारी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण स्वयं को स्वस्थ कैसे रखना है जो प्रत्येक महिला का अधिकार है। किन्तु वर्तमान समय मे सोच की परम्परागत परतें उसे इस अधिकार के बारे में बात तक करने की इज़ाज़त नहीं देती अधिकार माँगना तो दूर की बात है।
जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि इन परतो को खौलने के लिए अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फ़िल्म पेडमेन जो कि अरुणाचलम मुरुगुनाथम भारत के वास्तविक(रियल) पेडमेन पर आधारित फ़िल्म है। इस फ़िल्म का टैक्स फ्री होना अति आवश्यक है केवल राजस्थान में ही नही पूरे देश मे इस फ़िल्म को टैक्स फ्री होना चाहिए। क्योकि यह महिलाओं के मूल अधिकारों के संरक्षण पर आधारित है। इस फ़िल्म से केवल महिलाओं में ही नही पुरुषों में भी जागरूकता बढ़ेगी।
Next Story