जयपुर

Rajsthan Breaking News: जयपुर में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़ंकप

Shiv Kumar Mishra
29 Sep 2023 8:14 AM GMT
Rajsthan Breaking News: जयपुर में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़ंकप
x
Panic created after woman's half-burnt body found in Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंका गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को आग लगाकर जला दिया। कानोता थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है।

ACP (बस्सी) फूलचन्द मीना ने बताया…

सुबह लगभग 7:30 बजे कानोता के पापड़ गांव में सड़क किनारे महिला की अधजली लाश मिली है। अधजला शव पड़ा देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कानोता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाना सामने आया है। आधा चेहरा जलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

आगे ACP फूलचन्द ने बताया कि किसी ओर जगह महिला की हत्या की गई है। महिला को मारने के बाद शव को नायलॉन के कपड़े में बांधा गया था। देर रात किसी वाहन के जरिए शव को ठिकाने लगाने के लिए पापड़ गांव में सुनसान जगह लेकर आई गई। सड़क किनारे शव को फेंककर डीजल-पैट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। शव को आग लगाकर जलते देखकर हत्यारे फरार हो गए। महिला की अधजली लाश का आधा चेहरा जलने से बच गया है, उसके लेफ्ट साइड चेहरे पर मस्सा है। पुलिस मृतका की पहचान के साथ हत्यारों की भी तलाश कर रही है।

Next Story