

x
राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता डॉक्टर दिगंबर सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहार दौड़ गई। स्वास्थय खराब होने के चलते उन्हें जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होनें सुबह 10 बजकर 50 मिनिट पर अंतिम सांस ली। डॉक्टर दिगंबर सिंह फिलहाल सरकार में बीसूका उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे।
प्रदेश के दिग्गज जाट नेताओं में से एक रहे दिगंबर सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही दिगंबर सिंह के समर्थकों के अस्पताल में पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं भरतपुर क्षेत्र में भी शोक की लहार दौड़ गई। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री के अलावा राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य मंत्री और नेता भी अस्पताल पहुंचे।
Next Story




