Archived

राजस्थान के विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन

राजस्थान के विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन
x
नही रहे विधायक कल्याण सिंह चौहान ,डगवाडा मे होगा अंतिम संस्कार
मुंबई/ जयपुर: नाथद्वारा विधानसभा के विधायक कल्याण सिंह चौहान ने बुधवार तड़के लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया।कल्याण सिंह चौहान के साथ लंबे समय से जुड़े हुए अधिवक्ता दीपक पालीवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका उदयपुर के एक निजी होस्पिटल मे उपचार चल रहा था।

बुधवार रात को करीब 2 बजे अचानक उनके शरीर में कई परिवर्तन हुए जिसके चलते उनकी स्थिति नाजुक हो गई, चिकित्सकों की टीम के प्रयासों के बाद भी चौहान को नही बचाया जा सका l
समाचार लिखे जाने तक उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर नाथद्वारा रवाना हो गए जहां उनके मूल गांव डगवाड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौहान के निधन पर उनसे जुड़े हुए लोगों में मायूसी छा गई है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को दोहरा झटका लगा जब राजस्थान से विधायक कल्याण सिह तो उत्तर प्रदेश के बिजनौर से विधयाक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
Next Story