जयपुर

वसुंधरा राजे और अलका गुजर फिर हुई नड्डा टीम में शामिल, राजे पहले भी थी उपाध्यक्ष, तीन पूर्व सीएम है उपाध्यक्ष

रमेश शर्मा
29 July 2023 11:29 AM GMT
वसुंधरा राजे और अलका गुजर फिर हुई नड्डा टीम में शामिल, राजे पहले भी थी उपाध्यक्ष, तीन पूर्व सीएम है उपाध्यक्ष
x
Vasundhara Raje and Alka Gujar again included in Nadda team, Raje was vice president before, three former CMs are vice presidents.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद भले ही या जयपुर में हो लेकिन दिल्ली में आज ही उनकी टीम की घोषणा की गई। नई टीम में कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है मगर वसुंधरा राजे एक बार फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कायम रही है। वैसे तो वसुंधरा राजे का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार भी लगातार बने रहना मायने रखता है।

मगर दूसरे दृष्टिकोण से देखा जाए तो वसुंधरा के साथ-साथ पूर्व में मुख्यमंत्री रहे दो और पूर्व मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में वसुंधरा का फिर से उपाध्यक्ष बनाया जाना विशेष महत्व की बात नहीं है। चूंकि वसुंधरा पहले भी इस पद उपाध्यक्ष पद पर थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते दो और अन्य प्रदेशों के पूर्ण मुख्य मंत्रियों रमन सिंह और रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त राजस्थान से एक और महिला नेता अलका गुजर को भी फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वे पहले भी इसी पद पर थी। इनके अलावा बारह और सचिव बनाए गए है। राजस्थान से ही सुनील बंसल को भी नड्डा ने अपनी टीम में शामिल किया गया है। सुनील बंसल को महामंत्री बनाया गया है। बंसल ने संगठन में रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निरहुआ किया है। बंसल उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में प्रभारी रहते हुए भाजपा की जीत के लिए पार्टी में अपना वर्चस्व बनाया। बंसल को उत्तर प्रदेश में ही महा जनसंपर्क अभियान में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

कुल मिलाकर राजस्थान के जन्म नेताओं को नड्डा ने अपनी टीम में शामिल किया है वह तीनों ही पूर्व में भी इसी पद पर रह चुके हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई नई टीम में राजस्थान के जिन तीन नेताओं को शामिल किया गया है क्या उन्हें अलग से भी कोई नहीं जिम्मेदारी दी जाएगी!


Next Story