प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में अवैध शराब माफियों में मचा है हडकम्प, आज फिर बरामद हुई लाखों की अवैध शराब

Shiv Kumar Mishra
7 April 2021 8:03 AM GMT
प्रतापगढ़ में अवैध शराब माफियों में मचा है हडकम्प, आज फिर बरामद हुई लाखों की अवैध शराब
x

प्रतापगढ़ :पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के चार्ज लेने के बाद जिस तरह से शराब माफियों में हडकम्प मच गया है. अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 1.अप्रैल.2021 को थानाध्यक्ष हथिगवां उप निरिक्षक दूधनाथ यादव मय हमराह व उप निरीक्षक बृन्दावन राय सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज जोन प्रयागराज मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के बलीपुर में स्थित राजेश सरोज के अर्धनिर्मित मकान से 298 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्डों की अवैध अंग्रेजी/देसी शराब बरामद किया गया था तथा बरामद अवैध शराब के इस कारोबार में गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बलीपुर थाना हथिगवां का नाम मुख्य रूप से आया था। इस सम्बन्ध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 48/21 धारा 420, 467, 468, 471, 272, 273 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग गुड्डू सिंह, राजेश सरोज व कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में 6.अप्रैल.2021 को थाना हथिगवां के उप निरिक्षक सुरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के खिदिरपुर से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 2 अभियुक्त 1. कमलेश सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी अवतारपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ 2. राहुल यादव पुत्र श्याम सुन्दर सिंह यादव निवासी ताजपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को अवैध शराब के परिवहन में प्रयोग किये जाने वाले एक पिकअप वाहन नं0 यूपी 32 एपी 7907 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास निरन्तर जारी है।

Next Story