राजस्थान

राजस्थानः 'हमने 5 मारे' विवादित बयान के बाद पूर्व भाजपा MLA ज्ञानदेव आहूजा की मुश्किलें बढ़ीं, FIR हुई दर्ज

Arun Mishra
21 Aug 2022 7:02 AM GMT
राजस्थानः हमने 5 मारे विवादित बयान के बाद पूर्व भाजपा MLA ज्ञानदेव आहूजा की मुश्किलें बढ़ीं, FIR हुई दर्ज
x
राजस्थान भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव की मुश्किलें बढ़ गई है।

राजस्थान भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव की मुश्किलें बढ़ गई है। विवादित बयान देने पर पुलिस ने आहूजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आहूजा के खिलाफ शनिवार को गोविंदगढ़ थाने में सांप्रदायिक भावना भड़काने को लेकर थाने के कांस्टेबल ने मामला दर्ज कराया है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गोविंदगढ़ बीट कांस्टेबल ने आहूजा के खिलाफ ट्रैक्टर चौरी के शक में चिरंजीलाल सैनी की हत्या के मामले में अनर्गल टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने व वैमनस्य फैलाने का मामला आईपीसी की धारा 153 ए के तहत दर्ज करवाया है। गोविंदगढ़ थाने के कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि अधिसूचना एकत्रित करने एवं ड्यूटी करने के लिए रामबास में मौजूद था। पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा मृतक चिरंजीलाल के घर बिजली ग्रेड के पास रामबास में आए, जिन्होंने लोगों के समक्ष साम्प्रदायिक भावनाएं भड़वाने वाले विवादित बयान दिए। जिसको लेकर गोविंदगढ़ पुलिस ने 153 ए में मामला दर्ज किया है । मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्याम लाल मीणा को सौंपी है।

भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयान दिया था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में भाजपा के पूर्व विधायक कहते हुए सुनाई दे रहै हि कि इन्होंने एक मारा, हमने पांच मारे। कार्यकर्ताओं को कत्ल करने की छूट दे रखी है। जमान भी हम करवा लेते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई। हालांकि, भाजपा ने आहूजा के बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी ने कहा कि आहूजा का व्यक्तिगत बयान है। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद आहूजा ने सफाई भी दी है। आहूजा ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।

कांग्रेस भाजपा पर हमलावर

भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अब तक पांच हमने मारे कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे रखी थी कि मारो, जमानत हम करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजहबी आतंक पर कट्टरता। और क्या सबूत चाहिए पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा के इस ट्वीट के बाद प्रदेश में एक बार फिर से राजनीति गरमा चुकी है।

Next Story