- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
शादी के दूसरे दिन दूल्हा हुआ कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल में भर्ती होने के 9वें दिन मौत
कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है. शहरों में ही नहीं कोरोना से अब गांवों में जन हानि होना शुरू हो गई. ग्रामीणों की लापरवाही इंसान की जान पर बन रही है, बावजूद इसके गांवों में कोरोना गाइड लाइन का पालन दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा. इसकी ताजा मिसाल राजस्थान के जालोर में देखने को मिली जहां शादी के कुछ ही दिनों में एक दूल्हे की कोरोना की वजह से मौत हो गई.
गंभीर हालात के बावजूद गांवों में वैवाहिक आयोजनों में बड़ी संख्या में मेहमानों को एकत्रित किया जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर मास्क तक नहीं लगाए जा रहे हैं, इसी का परिणाम है कि रविवार को एक नवविवाहिता दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही विधवा हो गई. कोरोना के चलते विवाह के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को अस्पताल भर्ती कराना पड़ा. हालात बिगड़े तो जालोर अस्पताल से सिरोही और फिर पालनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया. सब कुछ मात्र 9 दिनों में हो गया. नौवें दिन तो शाम होते-होते एक नौजवान कोरोना की जंग हार गया.
जानकारी के मुताबिक, जालोर के रायपुरिया निवासी ईश्वर सिंह देवड़ा की पुत्री कृष्णा कंवर का विवाह 30 अप्रैल 2021 को जालोर के ही बैरठ निवासी शैतान सिंह के साथ हुआ था. कोरोना काल में लापरवाही दूल्हे को ही भारी पड़ गई. कोरोना काल में मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइड लाइन का पालन नहीं करने का खामियाजा जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा.
शैतान सिंह 30 अप्रैल को अपनी ही शादी के नेकचार निभा रहा था. कोरोना के चलते इस दौरान उसकी हालत खराब होती चली गई और अगले ही दिन 1 मई को उसे बारात विदा होने के बाद घर पहुंचते ही गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई. तबीयत खराब होने पर दूल्हे शैतान सिंह को अस्पताल ले जाना पड़ा. शुगर लेवल 600 के करीब पहुंच गया. समय गुजरता गया और शैतान सिंह की तबीयत भी बिगड़ती चली गई. बताया जा रहा है कि जालोर में सुधार नहीं होने पर उसे सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे पालनपुर ले जाया गया, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था. 9 मई रविवार की शाम शैतान सिंह की मौत हो गई.