धर्म-कर्म

Akshaya Tritiya 2022 in Uttar Pradesh: अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान-धर्म, पूजा करने का फल कई गुना अधिक मिलता है

Shiv Kumar Mishra
2 May 2022 7:44 AM GMT
Akshaya Tritiya 2022 in Uttar Pradesh: अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान-धर्म, पूजा करने का फल कई गुना अधिक मिलता है
x

Akshaya Tritiya 2022 in Uttar Pradesh: अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान-धर्म, पूजा करने का फल कई गुना अधिक मिलता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 03 मई मंगलवार को है।

इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ मना जाता है, इससे घर पर खुशहाली आने के साथ सुख- समृद्धि आती है।

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की दिशा दक्षिण मानी जाती है लेकिन अक्षय तृतीया के दिन वह ईशान कोण में विराजित हो जाती है जिसके कारण भक्तों को मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इस दिन जो चीज आप खरीदेंगे उससे आपको लाभ मिलेगा इसके साथ ही वह लंबे समय तक आपके साथ रहेगी.

सोना- इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ होगाइससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। इसदिन आप सोने की चाहे छोटी चीज ही खरीदे लेकिन खरीदे जरूर।

मां लक्ष्मी की चरण पादुका- मां लक्ष्मी के चरण काफी शुभ माना जाता है। आप सोने या चांदी की पादुका खरीद सकते हैं और इसे ईशान कोण में रखें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कौड़ी- कौड़ियां मां लक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती है। मां के आठ स्वरूपों को काफी ज्यादा प्रतिबृद्ध तरीके से जानते हैं। इसलिए इस दिन पीले रंग की आठ कौड़ियां लाकर ईशान कोण में रखें।

एकाक्षी नारियल- अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल रखना शुभ माना जाता है। ईशान कोण में इसे रखने के साथ मां लक्ष्मी की पारद की मूर्ति जरूर रखें।

शंख- दक्षिणावर्ती शंख को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

बांसुरी- अक्षय तृतीया के दिन बांसुरी ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।

इस दिन किया गया दान आदि भी कई गुणा अधिक फलदाई होता है अतः इस दिन आप स्नान आदि से निवृत होकर संकल्पित होकर किसी योग्य अथवा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

कुंडली / ज्योतिष सम्बंधित किसी भी जानकारी एवं उपाय, पूजा - पाठ, जाप, अनुष्ठान, रत्न सलाह आदि के लिये हमसे सम्पर्क कर सकते हैं.

डॉ0 गौरव कुमार दीक्षित ज्योतिषाचार्य, सोरों जी08881827888

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story