धर्म-कर्म

क्या आप भी आर्थिक तंगी से परेशान तो घबराने की जरुरत नही जानिए, वास्तुशास्त्र के उपाय

Desk Editor
18 Sept 2022 1:40 PM IST
क्या आप भी आर्थिक तंगी से परेशान तो घबराने की जरुरत नही जानिए, वास्तुशास्त्र के उपाय
x

व्यक्ति के जीवन में पैसा बहुत महत्व रखता है। दैनिक जरूरत की चीजों की पूर्ति के लिए पैसों की आवश्यकता जरूर होती है। लेकिन जीवन में ऐसा भी समय में आता है जब व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कई प्रयासों के बाद भी उसे निराशा हाथ लगती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार यह वास्तु दोष का कारण भी हो सकता है। लेकिन इस से आपको घबराने कि आवश्यकता नहीं है बल्कि जीवन में कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है जिससे इस समस्या का समाधान निकल सकता है।

आइए जानते हैं वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में ला सकते हैं बड़ा बदलाव। सही दिशा में रखें तिजोरी वास्तु के अनुसार तिजोरी को सही दिशा में रखने से बहुत बदलाव आ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपकी तिजोरी दक्षिण दिशा में हो और उसका दरवाजा हमेशा उत्तर में खुले। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन कि समस्या दूर हो जाती है। घर की हर दिशा में है अलग रंग का महत्व वास्तु शास्त्र में बताया गया है

कि घर की दीवारों पर सही रंगों का इस्तेमाल नहीं करने से व्यक्ति को कई प्रकार कि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा रंगों का ध्यान जरूर रखें। कमरे की पूर्व दिशा में सफेद रंग लगाएं, पश्चिम में नीला, उत्तर में हरा और दक्षिण में लाल रंग लगाएं। इससे घर में सकारत्मक उर्जा का प्रवाह निरंतर होता रहता है। घर को रखें साफ घर में गंदगी जैसे मकड़ी के जाले, गंदे कपड़े इत्यादि नहीं होने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में तंगी की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर को साफ जरूर रखें। घर में साफ-सफाई रखने से वास्तु दोष का खतरा भी कम हो जाता है।

Next Story