धर्म-कर्म

लाभ ही लाभ होने की है मान्यता, धनतेरस पर इस एक चीज को खरीदना होता है बेहद शुभ

लाभ ही लाभ होने की है मान्यता, धनतेरस पर इस एक चीज को खरीदना होता है बेहद शुभ
x

आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मुख्य तौर पर नई चीजों की खरीदारी की जाती है। मान्यता है इस दिन खरीदी गई वस्तुएं आने वाले समय में खूब लाभ देती हैं। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। मान्यता है कि धनत्रयोदशी के दिन ही भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। इस दिन गहनों और बर्तन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है।

भगवान धन्वंतरी को भगवान विष्णु का ही एक अवतार माना जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं। जिनमें से दो भुजाओं में वे शंख और चक्र धारण किए हैं। दूसरी दो भुजाओं में औषधि और अमृत कलश लिए हुए थे। मान्यता है कि यह अमृत कलश पीतल का बना हुआ था, क्योंकि भगवान धन्वंतरी को पीतल अति प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन पीतल से बनी वस्तु की खरीदारी की जाए तो इसका तेरह गुना लाभ मिलता है।

पूजा-पाठ में पीतल का प्रयोग माना जाता है शुभ- पीतल का निर्माण जस्ता और तांबा धातुओं के मिश्रण से किया जाता है। सनातन धर्म में पूजा-पाठ में पीतल से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। महाभारत में वर्णित एक कथा के अनुसार, सूर्यदेव ने द्रौपदी को पीतल का पात्र वरदान स्वरूप दिया था। जिसकी खास बात थी कि द्रौपदी चाहे कितने लोगों को भोजन करा दें, खाना घटता नहीं था।

Next Story