धर्म-कर्म

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Arun Mishra
13 Aug 2021 3:12 AM GMT
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
x
शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है।

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी जी की इस दिन विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है।

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शुक्रवार के दिन भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय करते हैं क्योंकि मां लक्ष्मी जिस पर मेहरबान हो जाएं उसे किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती. आप भी अगर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें.

शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। संभव हो तो मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां भी अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा भक्त पर बरसाती हैं।

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान लगाना चाहिए। इसके बाद लक्ष्मीजी को प्रणाम करते हुए प्रार्थना करें कि वह आपके घर पर सदैव विराजमान रहें। इसके बाद इन फूलों को तिजोरी या अलमारी में रख दें।

3. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहते हैं कि पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए।

शुक्रवार के दिन एक लाल रंग का कपड़ा लें और इस कपड़े में सवा किलो चावल रखें। ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा नहीं होना चाहिए। चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ॐ श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story