Archived

इस दिन कर्ज लेते या देते समय ध्यान रखें ज्योतिष के ये नियम, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान - Page 2

Vikas Kumar
2 Oct 2017 11:45 AM IST
कर्ज के लेन-देन में वारों का विशेष महत्व है। इस दिन कर्ज लेते या देते समय ज्योतिष के इस नियम को ध्यान रखें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान...

गुरुवार : इस वार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।

शुक्रवार : शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है। इस दिन कर्ज का लेन देन कर सकते हैं।

शनिवार : शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।

रविवार : रविवार को सप्ताह का आरंभ होता है और ये वार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है। उधार चुकाने में बहुत सारी समस्याएं आती हैं।

Next Story