धर्म-कर्म

जानें राशियों के अनुसार कौन से रंग की राखी बांधे बहन आपने भाई के कलाई पर

Sujeet Kumar Gupta
8 Aug 2019 12:55 PM GMT
जानें राशियों के अनुसार कौन से रंग की राखी बांधे बहन आपने भाई के कलाई पर
x

रक्षाबंधन पर हर बहन भाई के कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती हैं। जो इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारे जीवन में राशियों का बड़ा महत्व बताया गया जिससे की हमारे जीवन में कभी असफलता नही दिखती और राशियों के अनुसार कार्य करने से कभी हानि नही होती है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार कौन से रंग का राखी आपके भाई के कलाई लिए शुभ होगा।

मेष- मेष राशि वालो का स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।

वृष- वृष राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। जो बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधती तो उसके लिए शुभ होगा।

मिथुन- मिथुन राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में बहन अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे सुख,समृद्धि और लंबी उम्र होती हैं।

कर्क- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे चंद्रमा तो सफेद और पीली रंग बहुत भाता है तो बहन अपने भाई को पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।

सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी बांधे। उनके लिए सही होगा।

कन्या- इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।

तुला- इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले को भाई को अपने बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

धनु- धनु राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर- मकर राशि के स्वामी शनिदेव है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग का रूद्राक्ष का माला पहनना चाहिए। बहनों को अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

मीन- मीन राशि के लोगों को सुनहरा हरा रंग का राखी खरीदना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story