Archived

नवरात्रि की नौवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, कटरा में माँ के दरवार में पहुंचे श्रद्धालु

नवरात्रि की नौवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, कटरा में माँ के दरवार में पहुंचे श्रद्धालु
x

नवरात्र के नौवें दिन देश भर से भक्तों की भीड़ माता वैष्णो देवी के दर्शनो के लिए कटरा पहुँची. जय माता दी के जयघोष के साथ माता के पावन दर्शनो के लिए माता के मंदिर के लिए रवाना हो रहे है. मंदिरों में अंतिम नवरात्रि के दिन भारी भीड़ उमड़ी है.


लोग घरों में सवेरे से ही कन्या और लानगुरों को भोजन करा रहे है. माँ के जयजयकार से चारों दिशा गुंजायमान हो रही है. लोग अपनी अपनी मन्नतें मांग रहे है. कटरा में आज माँ वैष्णों के दरबार में भारी भीड़ लगी हुई है. हर कोई माँ के दर्शन कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहता है.


इस बार अष्टमी और नवमीं एक ही दिन मनाई जा रही है. हिन्दू धर्म में इस दिन ही राम नौमी भी मनाई जाती है. कई जगह भगवान राम के मंदिर में भी बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना हो रही है. चूँकि भगवान राम का जन्मदिन भी आज मनाया जाता है.

Next Story