धर्म-कर्म

धार्मिक मान्यता : उन्नति के पथ पर अग्रसर होना है तो जानें- किस दिन कटवाएं बाल और दाढ़ी

Sujeet Kumar Gupta
29 May 2019 12:20 PM GMT
धार्मिक मान्यता : उन्नति के पथ पर अग्रसर होना है तो जानें- किस दिन कटवाएं बाल और दाढ़ी
x
धार्मिक मान्यताओं या हिन्दू परंपरा के एक अपना नियम होता है।

नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं या हिन्दू परंपरा के एक अपना नियम होता है। खाने-पीने से लेकर किस दिन कौन सा रंग का कपड़ा पहनना है यहां तक कि किस दिन को बाल, नाखुन और दाढ़ी कटवाने चाहिए ये सब हमारे शास्त्रों में वर्णित है। यदि हम इन नियमें का पालन करते है तो उन्नति के पथ पर हमेशा अग्रसर रहेंगे। नही तो ऐसा कहा जाता है किये सब पालन नही करने से जीवन में अनेक परेशानियां आती है।

आपको बताते है सप्ताह के सात दिनों में किस दिन बाल, नाखुन और दाढ़ी कटवाने चाहिए।

रविवार- रविवार का दिन बाल कटवाने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। रविवार सूर्य का दिन होता है। इस दिन बाल कटवाने से धन और बुद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

सोमवार- सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। सोमवार के दिन बाल कटवाने से तनाव और सेहत में गिरावट होती है। सोमवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से संतान की आयु कम होती है।

मंगलवार- मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी का है। इस दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

बुधवार- बुधवार के दिन बाल और नाखून कटवाने से घर में बरकत आती है। बुधवार का दिन इसके लिए काफी शुभ माना जाता है।

गुरुवार- गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मीजी नाराज हो जाती हैं और मान सम्मान में भी हानि होती है।

शुक्रवार- शुक्रवार को भौतिक सुख सुविधाओं का दिन माना जाता है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है।

शनिवार- शनिवार को बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। लेकिन कुछ लोग ये काम करते है। इस दिन इसे मृत्यु का कारक माना जाता है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story