
क्यों प्रिय है भगवान शिव को सावन का महीना | सावन और शिव ! Sawan Aur Shiv ! भगवान शिव और पार्वती माता

सनातन धर्म में हर महीने का अपना अलग महत्व है लेकिन जब बात आए भोले भंडारी के सबसे प्रिय महीने की तो सावन का ही नाम आता है।
लेकिन सावन ही भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना क्यों है ? क्या है इस महीने से जुड़ा धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब सनत कुमारों ने भगवान शिव से पूछा कि हे प्रभु..... आपको सावन का महीना ही इतना प्रिय क्यों है तब भगवान शिव ने बताया, कि जब दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्यागकर कई वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद हिमालयराज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया, तब इस जन्म में माता पार्वती ने भगवान शिव को पुनः पति के रुप में पाने के लिए पूरे सावन महीने कठोर तप किया और आखिरकार माता पार्वती की इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने माता पार्वती की मनोकामना को पूरा किया, अपनी भार्या से पुनः मिलन के कारण ही भगवान शिव को सावन का महीना बेहद ही प्रिय है।