
क्यों पूजा के बाद भगवान को लगाया जाता है भोग, जानें क्या है महत्व

नई दिल्ली : आपने देखा होगा जब घर में या मंदिर में भगवान की पूजा की जाती है तो पूजा के बाद भगवान के सामने प्रसाद रखकर भोग लगाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है की पूजा के बाद भगवान को क्यों भोग लगाते है। जानें हिंदू धर्म में भगवान के सामने भोग लगाने का क्या है महत्त्व।
दरअसल हिंदू धर्म में अनेक मान्यताएं है जिनका उपयोग हर मांगलिक कार्य के दौरान किया जाता है। हिंदू धर्म में हर मंगल कार्य के बाद भगवान के सामने प्रसाद रखकर भोग लगाया जाता है और उसका वितरण किया जाता है।
पौराणिक और धार्मिक ग्रंथ गीता के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि- 'हे मनुष्य तू जो भी खाता है अथवा जो भी दान करता है। पूजा-यज्ञ करता है या किसी तरह का तप करता है वो सबसे पहले मुझे अर्पित कर।
इसी के आधार पर हम प्रसाद के जरिए ईश्वर के प्रति हम अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं और ये प्रभु के प्रति आस्थावान होने का भाव भी है।




