Archived

...तो इसलिए शनिदेव की मूर्ति पर चढ़ाते है तेल, जानें मान्यताएं

Vikas Kumar
25 Nov 2017 5:15 PM IST
...तो इसलिए शनिदेव की मूर्ति पर चढ़ाते है तेल, जानें मान्यताएं
x
हिन्दू धर्म में भगवान शनिदेव को दंडाधिकारी माना जाता हैं। हर शनिवार शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाया जाता है। क्या आपको मालुम है कि शनिदेव की मूर्ति पर तेल क्यों चढ़ाते है...

नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में भगवान शनिदेव को दंडाधिकारी माना जाता हैं। हर शनिवार शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाया जाता है। सरसों के तेल के कारण शनि देव की मूर्ति तेल से सराबोर हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालुम है कि शनिदेव की मूर्ति पर तेल क्यों चढ़ाते है।

मंदिरों में शनिदेव की मूर्तियों के आगे सरसों के तेल के दिए रखे जाते हैं। कई जगह शनिवार के दिन घरों के आस-पास या मंदिरों के बाहर बाल्टी में शनि देव की मूर्ति को आधा तेल में डुबोकर रखते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव पर तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती खत्म हो जाती है और उनकी कृपा मिलती है।

लेकिन कई कथाओं में तेल चढ़ाने की कोई और ही वजह बताई गई है। जानें आखिर क्या है शनि देव पर तेल चढ़ाने का रहस्य।

दरअसल ये कथा रामायण काल से जुड़ी हुई है। जब हनुमान के बल और पराक्रम से सभी अवगत थे। शनिदेव और हनुमान जी दोनों मित्र भी थे लेकिन एक दिन शनिदेव को अपनी शक्ति पर घमंड हो गया। इस बीच शनिदेव ने हनुमान को युद्ध के लिए ललकारा। हनुमान जी राम भक्ति में लीन थे, उसके बावजूद शनिदेव ने हनुमान से युद्ध करना चाहा।

जिसके बाद दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। शनिदेव को काफी चोटें आईं क्योंकि हनुमान जी शनिदेव से अधिक बलशाली थे। अपने दोस्त शनिदेव को चोटिल देख हनुमान जी को बहुत दुख हुआ। उनकी पीड़ा को शांत करने के लिए हनुमान ने शनिदेव के शरीर पर तेल लगाया, ताकि उनके घायल मित्र की पीड़ा कम हो सके।

इस तेल से शनिदेव की पीड़ा समाप्त हो गई। तभी से शनि जी की मूर्ति पर तेल अर्पित करने की पंरपरा शुरू हो गई। इसी वजह से ये माना जाता है कि उन पर तेल अर्पित करने से जीवन के सभी दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं।

अगर आपमें भी हैं ये लक्षण तो समझ जाएं शनिदेव है आप पर मेहरबान, मिलेगी बड़ी सफलता

जानिए- शनिदेव किन लोगों को बनाते है धनी..!

शनि बनाते हैं इस रंग की Socks पहनने वालों को धनवान

क्या आप ऐसे जूते पहनते है, तो आप पर शनि रहेंगे नाराज

Next Story