धर्म-कर्म

शास्त्रों में पैर धोना क्यों माना जाता है शुभ, जाने धर्मशास्त्र के अनुसार....

Desk Editor
29 Oct 2022 7:25 AM GMT
शास्त्रों में पैर धोना क्यों माना जाता है शुभ, जाने धर्मशास्त्र के अनुसार....
x

शास्त्रों में भाग्य व दुर्भाग्य के विषय में विस्तार से बताया है। इसके साथ कुछ नियमों को भी उल्लेखित किया गया है जिन्हें करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है और उसे भाग्य का साथ मिलता है। बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में ज्योतिष विज्ञान से जुड़े कई रहस्यों को विस्तार से बताया है। इनमें से कई रहस्यों से हम आज भी अज्ञान हैं। सामुद्रिक शास्त्र में भाग्य चिन्ह, हस्त रेखा के साथ-साथ किस प्रकार से जीवन के जरूरी कार्यों को करना चाहिए

इन विषयों को भी विस्तार से बताया है। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों के विषय में भी बताया गया है कि किस तरह उनका ध्यान रखना चाहिए। साथ ही पैरों से क्या नहीं करना चाहिए और क्या नहीं। लेकिन इसमें पैर धोने की क्रिया को अधिक विस्तार में बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पैर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जहां एक तरफ विज्ञान पैर साफ रखने के महत्व को बताता है, वहीं शास्त्रों में भी पैर साफ रखने के फायदों को बताया गया है।

आइए जानते हैं। विज्ञान में क्या बताया गया है? स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पैरों को धोना एक स्वस्थ क्रिया है। इससे लोग घर में पैरों के साथ आ रहे उन कीटाणुओं को दूर रखते हैं, जिनसे गम्भीर बिमारियों का खतरा बना रहता है। इसके साथ विज्ञान में यह भी बताया गया है कि पैर धोने से पैरों की मांसपेशियां विश्राम मुद्रा में आ जाती है और व्यक्ति को थकान मुक्त महसूस होता है। शास्त्र में बताए गए हैं ये फायदे योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन योग का उत्तम फल प्राप्त करने के लिए पैरों को साफ रखना और योग करने से पहले उन्हें धोना जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पैरों से शरीर में मौजूद कई महत्वपूर्ण तंत्रिकाएं जुड़ी हुई हैं, जो शरीर की उर्जा को नियंत्रित करती हैं। वहीं शास्त्रों में बाताया गया है कि पैर धोने से मन शांत हो जाता है और शांत मन से किए गए योग का उचित फल प्राप्त होता है।

पैर धोने से न केवल स्वास्थ्य को लाभ मिलता है बल्कि आध्यात्म में भी उचित परिणाम प्राप्त होता है। पूजा-पाठ करने से पहले पैर धोने से सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति होती है और मन शांत रहता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शांत मन से की गई पूजा से व्यक्ति की प्रार्थना सफल हो जाती है। बता दें कि स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद भी जरूरी होती है। लेकिन आजकल के भाग-दौड़ भरे जीवन में पूरी नींद ले पाना कई लोगों के लिए असम्भव सा हो गया है। ऐसे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए सोने से कुछ देर पहले एक बार अच्छे से पैर धो लेना चाहिए। ऐसा करने से पैरों में मौजूद कोशिकाओं को आराम मिलता है और इससे बुरे सपने भी नहीं आते हैं।

Next Story