शेयर बाजार

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 42 हजार के पार

Arun Mishra
9 Nov 2020 4:14 AM GMT
शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 42 हजार के पार
x
बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 42 हजार के पार पहुंच गया

मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रचा। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 42 हजार के पार पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 619 अंकों की बढ़त के साथ 42,512 पर पहुंच गया। निफ्टी 171 अंक के उछाल के साथ 12,444 पर पहुंच गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने और जो बाइडेन की शानदार जीत के से दुनिया भर के बाजारों में तेजी दिख रही है। SGX Nifty 170 अंकों की तेजी के साथ 12430 के ऊपर कारोबार कर रहा है। SGX Nifty अपने लाइफटाइम हाई के बेहद करीब है।

जो बाइडेन की जीत से गदगद अमेरिकी वायदा बाजारों में जबर्दस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। Dow Futures में 365 अंकों की शानदार तेजी दिख रही है जबकि Nasdaq Futures भी 2 प्रतिशत से ज्यादा उछाल के साथ 255 अंक मजबूत है।

बाकी एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 2 परसेंट मजबूत है, चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक कमजोर है जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग पौने 2 प्रतिशत की तेजी दिखा रहा है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story