Special Plus

इजरायल और फिलिस्तीन विवाद के चलते पेट्रोल- डीजल हो सकते है महंगे- हरदीप सिंह पुरी

Sonali kesarwani
13 Oct 2023 8:20 PM IST
इजरायल और फिलिस्तीन विवाद के चलते पेट्रोल- डीजल हो सकते है महंगे- हरदीप सिंह पुरी
x
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है।

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है। ऐसे में किसी भी समय पेट्रोल और डीजल महंगा होने की खबर आ सकती है। वैश्विक स्तर पर अमरीकी क्रूड 2.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.34 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 2.80 प्रतिशत उछलकर 88.41 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

हम काफी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम तीन चुनौतियों उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता से निपट रहे हैं। अभी उपलब्धता को लेकर कोई चिंता नहीं है। भारत 27 देशों की बजाय 39 देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है। ऐसे में किसी क्षेत्र में समस्या है तो हम दूसरे से तेल प्राप्त कर सकते हैं। सामर्थ्य का सवाल उपलब्धता से जुड़ा है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध तेल की मात्रा अचानक कम हो जाती है तो कीमतें बढ़ सकती है। कीमतों की स्थिरता के लिए हरित ऊर्जा का बढ़ोतरी जारी है।

अभी घरेलू स्तर पर दाम स्थिर हैं

फिलहाल शुक्रवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

देश के चार महानगरों में कीमत

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31, डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73, डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03, डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

Also Read: कारतूस कांड में आया फैसला, CRPF, PAC और पुलिस जवानों समेत 24 को 10-10 साल कैद

Next Story