Archived

वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर

Arun Mishra
11 Sept 2017 5:47 PM IST
वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर
x
मुंबई अंडर-14 और अंडर-16 टीम का हिस्सा रह चुके अर्जुन तेंदुलकर ने जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम में जगह बनाई है...
मुंबई : सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, इसीलिए मीडिया की नजर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी रहती है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है कि सफल खिलाड़ी का बेटा भी उसके जीतना ही सफल हो, लेकिन इस समय अर्जुन तेंदुलकर को देखकर लग रहा है कि वह पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मुंबई अंडर-14 और अंडर-16 टीम का हिस्सा रह चुके अर्जुन तेंदुलकर ने जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम में जगह बनाई है। यह टूर्नामेंट 16 से 23 सितंबर के बीच खेला जाएगा।
जिस दौरान उनकी पहली तेज़ गति की यॉर्कर पर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। ये गेंद सीधे बेयरस्टो के टखने में लगी जिसके बाद उनके आराम की सलाह दी गई थी। इससे पहले भी अर्जुन कई बार इंग्लिश टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में शामिल रहे हैं।
इतना ही नहीं अकसर अर्जुन इंग्लैंड में प्रेक्टिस करने जाते हैं। हाल ही में इंग्लैंड में खत्म हुए आईसीसी महिला विश्वकप के दौरान अर्जुन ने टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों को बल्लेबाज़ी प्रेक्टिस करवाई थी।
मुंबई अंडर-19 टीम इस प्रकार हैः
अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन लालवानी, अंजदीप लाड, सागर छाबड़िया, शोएब खान, सत्यलक्ष्य जैन, वेदांत मुरकार, ध्रुव ब्रिद, तानुष कोटियान, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अंकोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ठ, अर्जुन तेंडुलकर, सक्षम पराशर, सक्षम झा, सिल्वेस्टर डिसूजा
Next Story