Archived

बड़े हादसे का शिकार होने से बचे क्रिकेटर सुरेश रैना,चलती गाड़ी का टायर फटा

Alok Mishra
12 Sept 2017 1:08 PM IST
बड़े हादसे का शिकार होने से बचे क्रिकेटर सुरेश रैना,चलती गाड़ी का टायर फटा
x
टीम इंडिया में वापसी को लेकर संघर्ष कर रहे सुरेश रैना कल रात बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए . गाज़ियाबाद से कानपुर आ रहे सुरेश रैना की गाड़ी का टायर कल रात करीब दो बजे इटावा में फट गया ,और बड़ा हादसा होते -होते बच गया

इटावा : टीम इंडिया में वापसी को लेकर संघर्ष कर रहे सुरेश रैना कल रात बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए . गाज़ियाबाद से कानपुर आ रहे सुरेश रैना की गाड़ी का टायर कल रात करीब दो बजे इटावा में फट गया ,और बड़ा हादसा होते -होते बच गया .इसके बाद सुरेश रैना ने स्थानीय पुलिस को सुचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी गाड़ी से कानपुर भेजा .

इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उनकी तेज रफ्तार रेंज रोवर कार (डीएल-1- सीएम- 4919) का टायर फट गया. रैना रात में सड़क के किनारे खड़े हो गए. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी कार से उन्हें कानपुर भेजा. रैना को दिलीप ट्राफी में इंडिया ब्लू टीम की कमान सौंपी गई है. टीम को अपना मैच इंडिया रेड से 13 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलना है.
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसडीपी) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस वक्त घटना हुई उस समय रैना अपनी रेंज रोवर कार चला रहे थे. राहत की बात यह रही कि जिस वक्त गाड़ी का टायर फटा उस समय गाड़ी की गति अधिक नहीं थी. जिस कारण क्रिकेटर सुरेश रैना को कोई चोट नहीं आई. घटना के बाद पुलिस ने एक और कार की व्यवस्था की जिसमें रैना कानपुर के लिए रवाना हुए.


Image Title



रात करीब तीन बजे उनकी कार का टायर इटावा के पास पंचर हो गया। इसकी सूचना रैना ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को दी. इस पर थानाध्यक्ष भोलू भाटी मौके पर पहुंचे और उनके लिये आनन फानन में दूसरी स्कार्पियो कार की व्यवस्था करवाकर कानपुर भिजवाया.
भोलू भाटी ने बताया कि रैना करीब आधा घंटे तक खड़े रहे. उनकी कार का ड्राइवर बाद में उन्हें कानपुर छोड़कर दूसरा टायर लेकर वापस इटावा आया और कार ले गया.सुबह साढ़े छह बजे होटल पहुंचे सुरेश रैना कमरे में जाकर सो गये. रैना ने बताया कि इटावा पुलिस ने देर रात काफी मदद की और ज्यादा दिक्कत नहीं हुई ड्राइवर कार लेकर आ गया है.

Next Story