Archived

धोनी का कमाल, संगकारा को पीछे छोड़ स्टंपिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Special News Coverage
30 Jan 2016 4:40 PM IST
Dhoni World Record


नई दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम अब एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गये टी-20 मैच में धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

धोनी ने श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा के नाम पर 139 स्टंपिंग दर्ज हैं। धोनी ने इस मैच में युवराज सिंह की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को स्टंप आउट किया और इसके लिए उनका रिऐक्शन टाइम करीब 0.1 सेकेंड था। धोनी की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

धौनी ने इस मैच में युवराज सिंह की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को स्टंप आउट किया और इसके लिए उनका रिऐक्शन टाइम करीब 0.1 सेकेंड था। धौनी की इस स्टंपिंग का विकेट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।



Next Story