Archived

विश्वकप T-20 के लिए टीम की घोषणा, धोनी की कप्तानी बरकरार

Special News Coverage
5 Feb 2016 8:44 AM GMT
विश्वकप T-20 के लिए टीम की घोषणा, धोनी की कप्तानी बरकरार
नई दिल्ली
शुक्रवार को विश्वकप T-20 मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। विश्वकप T-20 के लिए टीम की घोषणा, धोनी की कप्तानी बरकरार।

दिल्ली में हुई BCCI की चयन समिति की बैठक में टीम के लिए 15 खिलाडियों के नाम की घोषणा हुई। टीम की कमान सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को सौपीं गयी है। 8 मार्च से शुरु हो रहे इस मैच में मेजबान टीम को ही प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विश्वकप T-20 के लिए चयनित टीम इस प्रकार है


महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, आशीष नेहरा, रविचन्द्रन आश्विन, अजिंक्य रहाडे, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बमया, मनीष पांडे, हरभजन सिंह, पवन नेगी।




चयनसमिति द्वारा आस्ट्रेलिया की T-20 टीम में ज्यादा बदलाब नहीं किये है। चयनकर्ताओं ने टीम की कमान एक बार फिर महेंद्रसिंह धोनी के हाथों में सौप दी है। जबकि सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी शिखर धवन और रोहित शर्मा के कन्धों पर होगी। अभी हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले T-20 में अच्छा प्रदर्शन करने बाले पांच साल बाद एक मौका आशीष नेहरा को भी मिला है।



इस टूर्नामेंट म,एन भारत का पहला मैच 15 मार्च को न्यूजीलेंड से होगा। दूसरा मैच 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान का हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में होगा। उसके बाद क्वालीफायर मैच होगा।
Next Story