
KKR vs SRH Live Score Streaming: 20 ओवर के बाद KKR का स्कोर 138 /8 , SRH को दिया 139 का लक्ष्य

कोलकाता : हैदराबाद ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए हैं और हैदराबाद के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा।
कोलकाता को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा जो तीसरे ओवर में 3 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि इसके बाद नीतीश राणा ने क्रिस लिन के साथ पारी को संभाल लिया। इसके बाद बारिश के कारण काफी देर तक खेल रुका रहा लेकिन जैसे ही दोबारा खेल शुरू हुआ वैसे ही आठवें ओवर में स्टेनलेक ने नीतीश राणा (18) को मनीष पांडे के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद तीसरा झटका 11वें ओवर में सुनील नरेन के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आउट हो गए जबकि 13वें ओवर में शाकिब ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच के साथ क्रिस लिन (49) को अर्धशतक से दूर करते हुए चौथा झटका दिया। वहीं, 14वें ओवर में स्टेनलेक ने आंद्रे रसेल (9) को मनीष पांडे के एक शानदार कैच के जरिए आउट किया। इसके बाद शुभमान गिल (3) को भुवनेश्वर ने सस्ते में आउट कर दिया।
इसके बाद 19वें ओवर में दिनेश कार्तिक (29) को भुवनेश्वर कुमार ने कीपर साहा के हाथों कैच करा दिया। आठवां विकेट शिवम् मावी (7) के रूप में गिरा जो कौल की गेंद पर भुवनेश्वर के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ ही केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से 3 विकेट भुवनेश्वर, 2-2 विकेट स्टेनलेक और शाकिब ने जबकि सिद्धार्थ कौल ने एक विकेट लिया।हैदराबाद ने इस मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को वापस संदीप शर्मा की जगह टीम में शामिल किया है। वहीं कोलकाता ने इस मैच के लिए अंडर-19 विश्व कप के भारतीय हीरो शुभमान गिल और शिवम् मावी को टीम में शामिल किया है, दोनों खिलाड़ी आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। कोलकाता ने रिंकू सिंह को बाहर रखने का फैसला किया है।
19 ओवर के बाद KKR का स्कोर 134 / 7 है .
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 17 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिया है। कप्तान दिनेश कार्तिक 15 और शिवम मावी बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। पिछले मैच में कोलकाता के लिए 11 छक्के जमाने वाले आंद्रे रसेल आज जल्दी पवेलियन लौट गए, उन्हें स्टानलेक ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। इससे पहले शाकिब ने खतरनाक दिख रहे क्रिस लिन को 49 रन पर आउट कर दिया। इससे पहले नीतिश राणा, सुनील नरेन और उथप्पा आज सस्ते में आउट हुए। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आज कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कोलकाता ने चीम में तीन बड़े बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, तेज गेंदबाज शिवम मावी और मिचेल जॉनसन को मौका दिया है।
अभी 15 ओवर के बाद KKR का एक और विकेट गिर गया . क्रिस लिन ने 34 गेंदों में 49 रन मारे . लेकिन बील्ली ने उन्हें पवेलियन पहुंचा दिया
12 ओवर के बाद KKR का स्कोर 86 / 3 है , लिन अर्धशतक के करीब . 11 ओवर के KKR का स्कोर 81 / 3 हैं .इस वक़्त लिन और सुनील क्रीज़ पर टिके हुए है . 10 ओवर के बाद KKR का स्कोर 70 / 2 है. 8 ओवर के बाद KKR को लगा बड़ा झटका , नितीश राना हुए आउट . 55 / 2 है KKR का स्कोर
.मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट खोकर 52 रन है. रॉबिन उथप्पा आउट हुए हैं. क्रिस लिन 31 और नीतीश राणा 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं. बारिश के कारण खेल रुका हुआ है .
आईपीएल सीजन-11 में 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल सुनील नरेन और क्रिस लिन मौजूद हैं। केकेआर की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा महज 3 रन बनाकर आउट हुए। बारिश ने मुकाबले में दखल दी है, जिसके चलते मैच कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।
इस मुकाबले में हैदराबाद की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी। हैदराबाद की टीम ने अपने पहले मैच में राजस्थान रायल्स को नौ विकेट और दूसरे मैच में मुंबई को एक विकेट से हराया था। कोलकाता की टीम ने अपले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से हराया था। लेकिन दूसरे मैच में उसे चेन्नई के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता चाहेगी कि वह हैदराबाद को जीत की हैट्रिक लगाने से रोके और खुद जीत की पटरी पर लौटे।
शनिवार को आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होगा तो वहीं दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभियान की शुरुआत अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ की थी. पहले मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को चार विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हार मिली थी.
कोलकाता हैदराबाद के खिलाफ फिर से जीत के ट्रैक पर वापस आना चाहेगा. हालांकि उसके लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में वो कोलकाता के घेरलू मैदान पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. हैदराबाद सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान से बाहर खेलेगी.
अभी तक KKR और SRH के बीच 12 मुक़ाबले हुए जिनमें से 4 मुक़ाबले SRH ने जीते और 8 मुक़ाबले KKR ने जीते हैं .




