- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
भारत से हार पर पाक में गुस्सा, वास्तव में फूटे टेलीविजन
Special News Coverage
28 Feb 2016 12:43 PM GMT
इस्लामाबाद
पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने एशिया कप टी-20 मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की हार पर निराशा और रोष जताया है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में विभिन्न जगहों पर जाइंट स्क्रीन पर मैच देखने के लिए जुटे प्रशंसक इस हार से काफी निराश और गुस्सा हुए। टेलीविजन चैनलों पर कुछ प्रशंसकों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के खिलाफ नारे लगाते और उन्हें बाहर करने की मांग करते हुए दिखाया गया जबकि देश के कुछ अन्य हिस्सों में निराश प्रशंसकों ने अपने टेलीविजन सेट तक तोड़ दिए।
आपको बता दें कि शनिवार को हुए मुकाबले से पहले ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रियाओं की खूब खिल्लियां उड़ाई गई थी। मैच के दौरान भी इस तरह के ट्वीट्स खूब चले थे।
#IndvsPak
— its〽️e (@e__Manoj) February 27, 2016
भारत - पाक मैच से पहले
पुराने TV ख़रीदने के लिए
पाकिस्तान में उमड़ी लोगों
की भीड़। pic.twitter.com/IcAoNlv4F6
भारत के खिलाफ पाक टीम की बुरी हार के लिए सिर्फ पाक प्रशंसकों ने ही नहीं पूर्व पाक क्रिकेटरों ने भी टीम के खिलाड़ियों की खिंचाई की। पाक के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सिकंदर बख्त ने कहा, बहाने बनाना बंद करो और क्रिकेट खेलना शुरू करो। आप बच्चे नहीं हो। अरे भाई, क्रिकेट खेलो लेकिन प्रदर्शन तो करो। खेलतो रहो। संन्यास मत लो लेकिन प्रदर्शन तो करो।
ब्रेकिंग न्यूज़: पाकिस्तान के कराची में लगे नारे__
— *ModifiedBhakt* (@being_Jatak) February 27, 2016
"टीवी तेरे टुकड़े होंगे... इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह" #IndvsPak
यहां तक कि पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सिकंदर बख्त, पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ और पूर्व पेसर सरफराज नवाज ने अफरीदी की जमकर खिंचाई की है। पाक के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई है।
#IndvsPak
— its〽️e (@e__Manoj) February 27, 2016
भारत - पाक मैच से पहले
पुराने TV ख़रीदने के लिए
पाकिस्तान में उमड़ी लोगों
की भीड़। pic.twitter.com/IcAoNlv4F6
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा, वह हमेशा से कहते रहे हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर खेलने के लिए तकनीकी रूप से कमजोर हैं और कल यह दोबारा साबित हुआ। विराट कोहली ने दिखाया कि इस तरह की पिचों पर कैसे खेला जाता है। बताइए कि हमारे बल्लेबाज किस अच्छी गेंद पर आउट हुए। हमारे बल्लेबाज सिर्फ बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेल सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के कुछ भागों में नाराज पाक प्रशंसकों ने कप्तान शाहिद आफरीदी और अन्य खिलाड़ियों के पुतले और पोस्टर जलाए। प्रशंसक इस बात से भी अधिक नाराज हो गए कि आफरीदी ने कहा कि भारत के खिलाफ हार बहुत बड़ी बात नहीं है और पाक टीम वापसी कर सकती है।
Special News Coverage
Next Story