- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, द. अफ्रीका को 108 रनों से हराया
Special News Coverage
7 Nov 2015 10:44 AM GMT
मोहाली : रवींद्र जडेजा (5 विकेट) और आर. अश्विन (3 विकेट) की घातक बॉलिंग के दम पर भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 108 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 218 रन का टारगेट दिया था।
जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी इनिंग में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके साथ भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने क्रमश: 8-8 विकेट लिए। दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 नवंबर से खेला जाएगा।
दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका को पहला झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने फिलांडर को 1 रन के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। टोटल स्कोर में 1 रन ही जुड़ा था कि आर. अश्विन ने प्लेसिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया। उसके बाद रवींद्र जडेजा की एक शानदार बॉल पर हाशिम अमला (0) बोल्ड हो गए। साउथ अफ्रीका संभल पाता इससे पहले ही अमित मिश्रा की शानदार बॉल दिग्गज बैट्समैन एबी डिविलियर्स की गिल्लियां ले उड़ी। वे 18 बॉल में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 218 रन का टारगेट दिया था । मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी इनिंग में 200 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहली इनिंग में मिली 17 रनों की बढ़त के साथ भारत ने कुल 217 रन की बढ़त बनाई। 77 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा दूसरी इनिंग में हाइएस्ट स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका की तरफ से हार्मर और ताहिर ने 4-4 विकेट लिए।
इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 201 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए मुरली विजय ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 31 रन और रवींद्र जडेजा ने 38 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वर्नोन फिलांडर और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट रबाडा और हार्मर के नाम रहा।
उसके बाद आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा की घातक बॉलिंग के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 184 रन पर समेट दिया था। मेहमान टीम की ओर से एबी डिविलियर्स ने सबसे अधिक 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कप्तान हाशिम अमला ने 43 रन की पारी खेली। ऑफ स्पिनर अश्विन ने 51 रन देकर 5, रवींद्र जडेजा ने 55 रन देकर 3 और अमित मिश्रा ने 35 रन देकर 2 विकेट झटके।
href="https://www.facebook.com/specialcoveragenews" target="_blank">Facebook पर लाइक करें
Twitter पर फॉलो करें
एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें
Special News Coverage
Next Story