
Archived
सानिया मिर्जा बोली - मेरे बेडरूम में क्या होता है, क्यों पूछा जाए?
Special News Coverage
25 Nov 2015 7:07 PM IST

FILE PHOTO : SANIA MIRZA
नई दिल्ली : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जो हमेशा ही अपनी खूबसूरती और हुनर के कारण सुर्खियों में छाई रहती है। सानिया मिर्जा का कहना है कि वे भारत में हुए बदलाव का हिस्सा बनकर खुश हैं। एक महिला खिलाड़ी होने के नाते उनपर किस तरह का दबाव रहता है?
इस बारे में उन्हें कहा कि अगर आप महिला हैं तो आपको ज्यादा लडऩा पड़ता है और सानिया को अकसर ऐसे सवाल किए जा रहे हैं कि वह कब बेबी प्लान कर रही हैं, इस पर सानिया ने कहा कि मेरे बेडरूम में क्या होता है?
ऐसे सवाल पूछने का किसी को अधिकार नहीं है। सानिया मिर्जा भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जो टॉप 50 में रहीं और अब नंबर वन पोजिशन पर हैं। सानिया ने कुछ वर्षों पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी।
सानिया मिर्जा के लिए यह वर्ष सबसे प्रभावशाली रहा और उन्होंने इस वर्ष दो ग्रैंड स्लैम सहित कुल 10 खिताब जीते। इनमें से 9 खिताब उन्होंने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ हासिल किए। इन खिताबों में विम्बल्डन और यूएस ओपन खिताब शामिल है।
Next Story