खेलकूद

नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को दिया जायेगा खेल रत्न अवॉर्ड

सुजीत गुप्ता
27 Oct 2021 1:04 PM GMT
नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को दिया जायेगा खेल रत्न अवॉर्ड
x

टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। इनमें पांच पैराएथलीट्स भी शामिल हैं। पिछले साल 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड के चुना गया था। 2016 में हुए रियो ओलिंपिक के बाद 4 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड मिला था।

नीरज के अलावा इस लिस्ट में रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (ह़ॉकी), लवलिना बोरगोहेन (बॉक्सिंग), सुनील क्षेत्री (फुटबॉल), मिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), सुमित अंटिल (बैडमिंटन), अवनि लेखरा (शूटिंग), कृष्णा नागर (बैडमिंटन) और एम नरवाल के नाम मौजूद हैं। कमेटी ने 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था। खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत 1991-92 से हुई थी। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पहला खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। 2020 तक 43 खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।


Next Story