Archived

बीसीसीआई ने धोनी का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए भेजा

Arun Mishra
20 Sept 2017 6:40 PM IST
बीसीसीआई ने धोनी का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए भेजा
x
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए केंद्र सरकार को भेजा।
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए केंद्र सरकार को भेजा।
धोनी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 300 वनडे खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी के साथ वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बने थे। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मुश्किल हालातों में बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां अर्धशतक लगाया।
धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है। साल 2007 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप चैंपियन बनी थी। वहीं साल 2011 में भारतीय टीम ने 28 साल बाद वनडे विश्वकप पर कब्जा जमाया था। इसके बाद धोनी की ही कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी का सरताज बना था।
Next Story