Archived

..तो इन्हें डेट कर रहे थे भुवनेश्वर कुमार, 'बेटर हॉफ' की तस्वीर की शेयर

Arun Mishra
4 Oct 2017 2:10 PM IST
..तो इन्हें डेट कर रहे थे भुवनेश्वर कुमार, बेटर हॉफ की तस्वीर की शेयर
x
इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा दिखाया है। भुवनेश्वर इस वक्त नुपुर नागर नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं।
नई दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया के सामने ला दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा दिखाया है। भुवनेश्वर इस वक्त नुपुर नागर नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं फैंस की तरफ से मिल रही हैं।

Here's the better half of the picture @nupurnagar 😊😍

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi) on


पोस्ट में भुवनेश्वर ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि यह मेरी बेटर हाफ है। इसी साल टीम इंडिया के इस स्टार बोलर ने 11 मई को एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें साथ में बैठे शख्स की तस्वीर को छिपाया गया था
भुवनेश्वर ने इसी साल मई में जब डिनर डेट कैप्शन के साथ फोटो डाली थी तब मीडिया में मिस्ट्री गर्ल को लेकर कई सारे कयास लगाए जा रहे थे। इस स्टार खिलाड़ी का नाम साउथ की फिल्मों की ऐक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार के साथ भी जुड़ा था। उन्हें और अनुप्रिया को इसी साल कई बार मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था।
सीमित ओवरों के क्रिकेट में भुवनेश्‍वर कुमार भारत के नियमित गेंदबाजों में से हैं। वह श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली टीम का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा थे। कंगारुओं के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में भुवनेवर ने 5 विकेट लिए। अब वह ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों में खेलते दिखेंगे।
Next Story