खेलकूद

CWG 2022 Anshu Malik Silver Medal: कुश्ती में भारत को पहला मेडल, अंशु मलिक ने जीता सिल्वर

Arun Mishra
5 Aug 2022 4:46 PM GMT
CWG 2022 Anshu Malik Silver Medal: कुश्ती में भारत को पहला मेडल, अंशु मलिक ने जीता सिल्वर
x
वहीं, गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने अपने नाम किया।

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। कुश्ती में पहला पदक आ गया है। अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 KG की वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में अंशु को 7-3 से हराया। इससे पहले अंशु ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में हराकर वो सेमीफाइनल में पहुंचीं थी।

कुछ ही देर में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। दीपक पुनिया 86 KG फ्रीस्टाइल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम से भिडेंगे। वहीं, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है।

Next Story