
विदेशी दौरों पर पत्नी या गर्लफ्रैंड के साथ रहने पर BCCI ने लिया ये फैसला

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांग की थी कि विदेशी दौरों पर वाइफ या गर्लफ्रैंड (WAGs) को पूरे समय साथ रखने की इजाजत दी जाए। क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इस मामले पर फैसला ले लिया है। प्रशासकों की समिति (CoA) और भारतीय टीम के सदस्यों के बीच हुई एक मीटिंग के बाद इस मामले पर निर्णय लिया गया।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CoA चाहती है कि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा अपनाई जानी वाली पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाए। बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, खिलाड़ियों द्वारा बनाई गई एक यूनियन के साथ मिलकर तय करता है कि खिलाड़ियों को कितना समय परिवार के साथ दिया जाना चाहिए। परिवार के साथ बिताना के लिए दिया जाने वाला समय, अलग-अलग सीरीज के अनुसार होता है। इसमें यह देखा जाता है कि कौनसा विदेशी दौरा कितने लंबे अंतराल का है।
हालांकि इसके साथ ही बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि आगामी 2019 वर्ल्ड कप के लिए मौजूदी पॉलीसी ही बरकरार रहेगी। बता दें कि 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों की वाइफ या गर्लफ्रैंड को सेमीफाइनल मैच से पहले साथ रहने की अनुमति नहीं थी। अब इंग्लैंड में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में भी यही पॉलिसी रहेगी।




