
Archived
IPL 2018: वॉर्नर की जगह खेलेगा ये खिलाड़ी, इतने करोड़ में सनराइजर्स ने खरीदा
Arun Mishra
31 March 2018 3:30 PM IST

x
सनराइजर्स हैदराबाद ने आगानी आईपीएल के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को डेविड वॉर्नर की जगह रखा है।
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की फ्रेचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने आगानी आईपीएल के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को डेविड वॉर्नर की जगह रखा है। हेल्स को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में रजिस्टर्ड ऐंड अवेलबल प्लेयर्स पूल (आरएपीपी) लिस्ट से खरीदा गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी ने वार्नर के स्थानापन्न के तौर पर हेल्स का चयन किया है।
हेल्स 2015 के एडिशन में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब जब वॉर्नर पर बॉल टैंपरिंग में संलिप्तता पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक वर्ष का बैन लगा दिया है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस साल उनके आईपीएल खेलने पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब लग रहा है कि हेल्स को धवन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
हेल्स इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा
Next Story




