Archived

IPL FINAL LIVE : हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 179 रनों का लक्ष्य

Arun Mishra
27 May 2018 9:00 PM IST
IPL FINAL LIVE : हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 179 रनों का लक्ष्य
x
आईपीएल-11 का फाइनल मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है।

मुंबई : आईपीएल-11 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 179 रन का टारगेट दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए। यूसुफ पठान ने 25 गेंद पर 45 रन बनाए। लुंगी एंगिडी ने दीपक हुड्डा को 3 रन पर आउट किया।

ड्वेन ब्रावो ने शाकिब अल हसन को 23 रन पर आउट कर दिया। केन विलियम्सन को 47 रन पर कर्ण शर्मा ने धोनी के हाथों स्टंप करा दिया। विलियम्सन के इस सीजन में 700 रन पूरे हो गए। शिखर धवन 26 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।


दीपक चाहर ने मैच का पहली ही गेंद नो बॉल डाली।

- दूसरे ओवर में श्रीवत्स गोस्वामी 5 रन बनाकर रन आउट हुए।

- केन विलियम्सन ने 17 और धवन ने 18 रन बनाए। दोनों ने 1-1 छक्के लगाए।

चेन्नई ने टीम में एक बदलाव करते हुए हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को शामिल किया। वहीं, हैदराबाद ने दो बदलाव करते हुए श्रीवत्स गोस्वामी और संदीप शर्मा को टीम में शामिल किया। उसने ऋद्धिमान साहा और खलील अहमद को टीम से बाहर कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई का ये सातवां फाइनल है। जिसमें वे 2010 और 2011 में खिताब जीत चुके हैं। वहीं, हैदराबाद का ये दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले उसने 2016 में टूर्नामेंट जीता था। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें हर बार चेन्नई ने हैदराबाद को हराया।

आपको बता दें दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने हुईं हैं। इनमें से 7 में चेन्नई और 2 में हैदराबाद जीती है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का फाइनल रिकॉर्ड 8वीं बार खेल रहे हैं। वे 6 बार चेन्नई और 1 बार राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की ओर से फाइनल खेल चुके हैं।

इस फाइनल की एक और खास बात यह है कि दोनों में से कोई भी टीम जीते, आईपीएल ट्रॉफी चेन्नई में ही रहेगी। दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिकाना हक वाली कंपनी इंडिया सीमेंट है और सनराइजर्स हैदराबाद का सन ग्रुप है। दोनों ही कंपनियों के मुख्यालय चेन्नई में स्थित है।

Next Story