क्रिकेट

टीम इंडिया बनी No. 1 वनडे टीम, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

Special Coverage News
30 Jun 2019 1:00 PM IST
टीम इंडिया बनी No. 1 वनडे टीम, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग
x
टीम इंडिया अब 123 रेटिंग्स के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंच गई है.

नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया अब दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बन गई है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया पहले स्थान पर है. टीम इंडिया के नंबर 1 बनने की दो वजहें हैं, जिनमें पहले स्थान पर विराट सेना का दमदार प्रदर्शन है तो वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड का घटिया प्रदर्शन भी है. टीम इंडिया अब 123 रेटिंग्स के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंच गई है.



विराट कोहली की टीम इंडिया ने पहला स्थान पाने के लिए इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. टीम इंडिया के पहले स्थान पर आते ही इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर आ गया है. न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर, दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर, पाकिस्तान छठे स्थान पर, बांग्लादेश सातवें स्थान पर, श्रीलंका आठवें स्थान पर, वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर और अफगानिस्तान दसवें स्थान पर है.

Next Story