क्रिकेट

3rd ODI IND vs WI : पुणे में कोहली 70 है कोहली का औसत , वेस्ट इंडीज से पहली बार भिड़ेगी

Special Coverage News
27 Oct 2018 10:42 AM IST
3rd ODI IND vs WI : पुणे में कोहली 70 है कोहली का औसत , वेस्ट इंडीज से पहली बार भिड़ेगी
x
पुणे : पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत-वेस्टइंडीज की टीम शनिवार को पुणे में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. वहीं, एक वनडे टाई रहा. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंग. इससे पहले भारतीय टीम यहां तीन मैच खेल चुकी है और उसे सिर्फ एक में हार मिली. उसने यहां पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पुणे में चला है कोहली का बल्ला

इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उन्होंने तीन मुकाबलों में 70.66 की औसत से 212 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाए. वर्तमान टीम में मौजूद खिलाड़ियों में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भी तीन मुकाबले खेले, जिसमें एक अर्धशतक की मदद से कुल 76 रन बनाए हैं.

यह है अभी तक का परिणाम

- भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है , एक मुक़ाबला टाई

- बुमराह और भुवनेश्वर की वापसी दोनों ने पुणे मैदान में अभी तक सात विकेट लिए हैं .


Next Story