Archived

बाहुबली की देवसेना के दिल पर राज कर चुका हैं ये भारतीय क्रिकेट

Ekta singh
9 Nov 2017 1:07 PM IST
बाहुबली की देवसेना के दिल पर राज कर चुका हैं ये भारतीय क्रिकेट
x
बल्लेबाजी के साथ साथ जरुरत पढ़ने पर वह कीपिंग ग्लव्स भी पहन लेते थे. इन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया में बतौर बल्लेबाज के रुप में अहम भूमिका मिभाई.

नई दिल्ली: 'द वॉल' के नाम से मशहूर रहे टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के खेल का मुरीद भला कौन नहीं होगा. अपने खेल के साथ-साथ द्रविड़ अपने जेंटलमैन स्टाइल से भी फैन्स को अपना दीवाना बना लेते थे.

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कई आकर्षक पारियां खेली हैं. राहुल द्रविड़ बाहुबली 2 से भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के दिल पर भी राज कर चुके हैं.

एक इंटरव्यू की जरीए उनके एक फैंन ने अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी से पूछा गया कि आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं, तो उन्होंने झट से टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का नाम ले लिया. अनुष्का ने कहा कि राहुल द्रविड़ मेरे फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं. जब मैं बड़ी हो रही थी, तब से द्रविड़ ही मेरा क्रश थे. एक स्टेज पर ऐसा लगा, जैसे मुझे उनसे प्यार हो गया है.

बता दें कि राहुल द्रविड़ के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह हर बैटिंग क्रम पर खेल चुके हैं. बल्लेबाजी के साथ साथ जरुरत पढ़ने पर वह कीपिंग ग्लव्स भी पहन लेते थे. इन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया में बतौर बल्लेबाज के रुप में अहम भूमिका मिभाई. 16 साल के अपने इंटरनैशनल करियर में राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे क्रिकेट में 10889 रन और 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए.

वहीं अनुष्का शेट्टी की बात करें, तो 'बाहुबली 2' की कामयाबी के बाद अनुष्का शेट्टी अब घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम हैं. इस फिल्म में उन्होंने देवसेना अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी की भूमिका निभाई थी. फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली का रोल फिल्म स्टार प्रभास ने निभाया था.






Next Story