
AsiaCupFinal IndvsBan Live: बांग्लादेश की पारी समाप्त, 222 रन पर ऑल आउट

नई दिल्ली : अपने सातवें एशिया कप खिताब के लिए शुक्रवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से भिड़ने वाली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। मौजूदा विजेता भारत छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है। बांग्लादेश ने तीसरी बार फाइनल में कदम रखा है और उसकी कोशिश अपने पहले खिताब को हासिल करने की है।
भारत ने 2016 में बांगलादेश को हराकर ही टूर्नामेंट अपने नाम किया था और एक बार फिर यह दोनों आमने-सामने हैं।
बांग्लादेश ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मोमिनुल हक के स्थान पर नजमुल इस्लाम को टीम में जगह मिली है।
Ind vs Ban latest live updates:
# इसी के साथ बांग्लादेश की पारी खत्म. बेहद सटीक यॉर्कर पर रूबेल क्लीन बोल्ड हुए
# बांग्लादेश की पारी समाप्त, 222 रन पर ऑल आउट
#बांग्लादेश को लगा छठा झटका, स्कोर 188/6
# सौम्य सरकार ने जाधव की गेंद पर छक्का जड़ कर ओवर की शुरुआत की
#केदार जाधव और बुमराह का आक्रमण जारी है. भारत ने आज के मुकाबले में जिस तरह से मजबूत आगाज के बाद बांग्लादेश की पारी ढही है, उससे पता चलते है कि बड़े मुकाबले के दबाव से निपटने के लिए जिस अनुभव की जरूरत होती है वह इस टीम के पास अभी पूरी तरह से नहीं आ पाया है. लिटन दास अब काफी शांत नजर आ रहे हैं. उनके और सौम्य सरकार के बीच 15 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है.
#कुलदीप यादव मोर्चे पर लगे हुए हैं. भारतीय टीम अब इस पारी में पूरी तरह से हावी है.
#बांग्लादेश के अब भी 15 ओवर बचे हुए हैं और उसकी कोशिश उन्हें खेलने की होगी जिसके लिए विकेट बचाकर खेलने की दरकार है.
# लिटन दास क्रीज पर मौजूद हैं लेकिन अब रन बनाना उतना आसान नजर नहीं आ रहा है.
# एक वक्त बांग्लादेश 270 के आसपास पहुंचता दिख रहा था लेकिन अब 250 रन का स्कोर खड़ा करना भी बड़ी उपलब्धि होगा.
# 35 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 160/5




