Archived

बॉल टेम्परिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बड़ा झटका, कोच लेहमन ने दिया पद से इस्तीफा

Arun Mishra
29 March 2018 6:21 PM IST
बॉल टेम्परिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बड़ा झटका, कोच लेहमन ने दिया पद से इस्तीफा
x
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहैनिसबर्ग के वांडर्रस में होने वाले चौथा और अंतिम टेस्ट बतौर कोच उनका आखिरी मैच होगा.
सिडनी : बॉल टेम्परिंग विवाद में तीन खिलाड़ियों के बैन के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के कोच डैरेन लेहमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहैनिसबर्ग के वांडर्रस में होने वाले चौथा और अंतिम टेस्ट बतौर कोच उनका आखिरी मैच होगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक साल के लिए बैन किए स्टीव स्मिथ के भावुक प्रेस कान्फ्रेंस को देखने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया. इससे पहले बुधवार को बॉल टेम्परिंग विवाद में उन्हें बरी कर दिया गया था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए ये दोहरा झटका है. नए कप्तान के तलाश के बीच उन्हें अब एक ऐसे कोच की जरूरत होगी जो टीम को विश्व कप से पहले तैयार कर सके. लेहमन 2019 में होने वाले विश्व कप तक टीम के कोच रहते.

उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को गुड बाय कहना सबसे कठिन कामों में एक है. लेहमन ने साफ किया कि बरी होने के बाद उनपर किसी तरह का दबाव नहीं था और ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है. मिकी आर्थर के बर्खास्त होने के बाद लेहमन 2013 में टीम के कोच बने थे. 2015 में उन्होंने टीम को विश्व कप विजेता बनाया था.


Next Story