
श्रीसंत के दूसरे देश से खेलने की बात पर BCCI की तरफ से आया बड़ा बयान

भारतीय खिलाडी एस.श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के मामले बीसीसीआई की ओर से लगाए आजीवन प्रतिबंध को केरल हाईकोर्ट ने हटा ने से इनकार कर दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लागू रहेगा.
श्रीसंत ने कहा, बीसीसीआई ने मुझ पर यह प्रतिबंध लगाया है, न कि आईसीसी ने. मैं किसी दूसरे देश के लिए खेल सकता हूं. मैं अभी 34 साल का हूं और मैं अभी ज्यादा से ज्यादा छह साल और खेल सकता हूं.
श्रीसंत इस के बयान पर बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी कहा, "कोई भी प्लेयर जिस पर आईसीसी का फुल मेंबर देश बैन लगाता है, वो किसी दूसरी फुल मेंबर देश और एसोसिएशन से नहीं खेल सकता है.
वहीं, बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट सीके खन्ना ने कहा," आईसीसी का नियम बहुत स्पष्ट है कि अपने पैरेंट बॉडी द्वारा बैन कोई भी खिलाड़ी किसी भी अन्य देश के लिए नहीं खेल सकता है."
बीसीसीआइ ने 2013 में आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे केरल हाई कोर्ट केरल उच्च न्यायालय ने इस आजीवन प्रतिबंध को रद कर दिया था.
लेकिन श्रीसंत के लिए नई परेशानी जल्द खड़ी हो गई.जब बीसीसीआई ने फैसले के खिलाफ दोबारा अपील की और केरल हाई कोर्ट ने प्रतिबंध बरकरार रखा. इससे पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जुलाई 2015 में श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला समेत सभी 36 आरोपियों को आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था.




