क्रिकेट

BCCI अध्यक्ष पद संभालते ही सौरव गांगुली ने मीडिया से की बातचीत, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

Special Coverage News
23 Oct 2019 2:52 PM IST
BCCI अध्यक्ष पद संभालते ही सौरव गांगुली ने मीडिया से की बातचीत, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
x
BCCI अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने मुंबई स्थित क्रिकेट बोर्ड के दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने मुंबई स्थित क्रिकेट बोर्ड के दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गांगुली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे गुरुवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बातचीत करेंगे. गांगुली ने कहा कि विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, वे मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण किरदार हैं. हमसे जहां तक भी होगा, हम विराट कोहली की हरसंभव मदद करेंगे.



Next Story