क्रिकेट

आखिरी ओवर में कप्तान विराट की नही, धोनी का चला निर्देश, जानियें क्यों

Sujeet Kumar Gupta
23 Jun 2019 12:04 PM IST
आखिरी ओवर में कप्तान विराट की नही, धोनी का चला निर्देश, जानियें क्यों
x
225 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी।

लंदन।मोहम्मद शमी ने शनिवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के मैच में आखिरी ओवर में हैट्रिक लगाकर मोहम्मद नबी की 52 रनों की बेहतरीन पारी पर पानी फेर दिया और भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रनों से जीत दिला दी. इस मैच में शमी ने कुल चार विकेट झटके हैं। शमी इसी के साथ वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. 225 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। नबी ने पहली गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के माथे पर शिकन ला दी। लेकिन शमी ने अगली गेंद खाली निकाली और ओवर की तीसरी गेंद पर नबी को लोग ऑन पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया।

अगली दो गेंदों पर शमी ने अफताब आलम और मुजीब उर रहमान के विकेट ले अफगानिस्तान को 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर कर भारत को वर्ल्ड कप 2019 में चौथी जीत दिलाई। आपको बतादें कि मैदान में उस समय सबके चेहरे पर सीकन आ गई जब। भारत ने आखिरी ओवर करने शामी आये। लेकिन उस दौरान भारतीय टीम विराट की कप्तानी में नही धोनी के दिशा निर्देश में चलने लगी। उन्होंने लगातार मोहम्मद शमी से बात की। उन्होंने किस जगह और कैसे गेंद डालनी है, इस पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान फील्डिंग की सजावट भी धोनी के ही जिम्मे थी। कप्तान विराट कोहली उस समय बाउंड्री के पास तैनात थे। ऐसे में गेंदबाजी से जुड़े सारे फैसले की जिम्मेमदारी धोनी की पास नजर आई।

आखिरी ओवर में भारतीय टीम की दारो मदार मोहम्मद शमी के उपर था। अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी । जब बॉल डालने के लिए शमी आए तो उनसे भी धोनी ने काफी देर तक बात की। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मतद नबी ने चौका लगाया. इस पर धोनी फौरन दौड़ते हुए आए और वे शमी से यॉर्कर लैंथ पर गेंद डालने को कहा। पहली गेंद के बाद शमी ने यही किया। इसके बाद की उनकी सारी गेंद यॉर्कर लैंथ पर ही थी। इसी के जरिए ने शमी ने वर्ल्डप कप में अपनी हैट्रिक बनाई। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप में 1975-2019 के दौरान अब तक 79 मैचों में 50जीत हासिल की है। अफगानिस्तान को हराते ही भारत के नाम वर्ल्ड कप में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई।इसी जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में नौ अकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

दरअसल,ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में अब तक कुल 67 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। इंग्लैंड के हिस्से 45 जीत, जबकि वेस्टइंडीज 42 और पाकिस्तान ने 41 जीत दर्ज है। भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप में अब तक हर मैच जीती है। और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। विराट ब्रिगेड ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया था, लेकिन इसके बाद उसने अपने चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हरा चुका है।

Next Story